बरेली: हाफिजगंज में बाघ का आतंक, मजदूर पर किया हमला, घायल
अमृत विचार, हाफिजगंज। ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा युवक खाना खाने के लिए घर जा रहा था। तभी उस पर बैगुल नदी के पास बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान बाघ का पंजा लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे …
अमृत विचार, हाफिजगंज। ईंट भट्ठे पर मजदूरी कर रहा युवक खाना खाने के लिए घर जा रहा था। तभी उस पर बैगुल नदी के पास बाघ ने हमला कर दिया। इस दौरान बाघ का पंजा लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग दौड़कर वहां पहुंच गए तो बाघ जंगल की तरफ भाग गया। वन विभाग की टीम ने जांच के बाद पग चिन्ह देख बाघ के होने की पुष्टि की है। बाघ के हमले की घटना के बाद से ग्रामीण खौफजदा हैं।
गांव ग्रेम निवासी हरपाल कश्यप ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है। वह गुरुवार दोपहर करीब एक बजे खाना खाने घर गया था। जैसे ही ब्रह्मदेव के पास बैगुल नदी के किनारे पर पहुंचा, घात लगाए बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। हरपाल जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा।
इस दौरान बाघ ने पंजा मारकर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन उसे घर ले गए और वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन दरोगा पुष्कर चंद्र जोशी, अकबर अली, मान सिंह, रामसरन, पातीराम, दीनदयाल आदि वनकर्मी पहुंचे और मजदूर को उपचार के लिए नवाबगंज भिजवाया। घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर मौजूद पग चिन्हों को देखा। वन दरोगा पुष्कर सिंह ने पग चिन्ह देखकर बाघ के पंजे के निशान होने की पुष्टि की। बाघ देखे जाने के बाद लोगों में दहशत है।
