हल्द्वानी ब्लॉक के सवा लाख राशन कार्डों की जांच शुरू
हल्द्वानी, अमृत विचार। फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर राशन कार्ड हथियाने वालों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नकेल कसने की तैयारी कर चुका है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हल्द्वानी विकासखंड के करीब सवा लाख राशन कार्डों की जांच फिर से शुरू कर दी गई है। जांच के पहले चरण में ब्लॉक के पांच …
हल्द्वानी, अमृत विचार। फर्जी आय प्रमाण पत्र लगाकर राशन कार्ड हथियाने वालों पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नकेल कसने की तैयारी कर चुका है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद हल्द्वानी विकासखंड के करीब सवा लाख राशन कार्डों की जांच फिर से शुरू कर दी गई है। जांच के पहले चरण में ब्लॉक के पांच गांव और पांच वार्डों के राशन कार्डों की जांच चल रही है।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जांच के लिए ग्राम विकास अधिकारियों, पटवारियों की टीम हल्द्वानी के प्रत्येक वार्ड और गांव जाकर राशन कार्डों का भौतिक सत्यापन कर रही है। फर्जी राशन कार्ड पकड़े जाने पर कार्ड निरस्त को होगा। इसके साथ फर्जी राशनकार्ड धारकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हो सकता है।
इससे पहले भी कई मामले सामने आए थे। जिसमें उन लोगों के भी राशन कार्ड बने हुए थे, जिनकी सालाना कमाई पांच लाख से अधिक थी। खाद्य आपूर्ति विभाग ने ऐसे 500 लोगों को चिह्नित कर नोटिस भेजा था। इस साल जून और जुलाई में ही विभाग ने ऐसे एक हजार राशन कार्ड निरस्त किए थे।
