अयोध्या: बाइक की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव निवासी एक वृद्ध की शुक्रवार सुबह शौच के लिए जाते समय बाइक की टक्कर से घायल होकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पुत्र मोलहे ने खंड़ासा …

अयोध्या। जनपद के खंडासा थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव निवासी एक वृद्ध की शुक्रवार सुबह शौच के लिए जाते समय बाइक की टक्कर से घायल होकर मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक के पुत्र मोलहे ने खंड़ासा पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि शुक्रवार सुबह उनके पिता रामफेर (62) शौच के नहर पर निकले थे कि अचानक पीछे से तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह घायल होकर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

खंडासा पुलिस ने बेटे की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष नीरज सिंह ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

संबंधित समाचार