किच्छा: एक बच्चें की मां को निकाह का झांसा देकर प्रेमी ने हड़पे लाखों के जेवर व नगदी
किच्छा, अमृत विचार। किच्छा से एक प्रेम प्रंसग का मामला सामने आया है। जहां एक पुत्र की मां को एक युवक ने पहले प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उससे नगदी व जेवर लेने के बाद मुंह मोड़ लिया। उधर, महिला की बेवफाई का पता चलने पर उसके पति ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया। …
किच्छा, अमृत विचार। किच्छा से एक प्रेम प्रंसग का मामला सामने आया है। जहां एक पुत्र की मां को एक युवक ने पहले प्रेम के जाल में फंसाया, फिर उससे नगदी व जेवर लेने के बाद मुंह मोड़ लिया। उधर, महिला की बेवफाई का पता चलने पर उसके पति ने भी उससे रिश्ता तोड़ लिया।
विवाहिता महिला ने निकाह करने का झांसा देकर प्रेमी पर करीब डेढ़ वर्ष तक शाररिक उत्पीड़न करने और लाखों के जेवर तथा नगदी हड़पने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है। प्रेमी पर कार्यवाही किए जाने तथा जेवर व नगदी वापस दिलाने की मांग को लेकर पीड़िता दर-दर भटक रही है।
न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के अनुसार प्रार्थिनी का पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर चला जाता था, इस दौरान आरोपी मो हसन खान के घर आने का पीड़िता द्वारा लगातार विरोध किया गया। पीड़िता ने कहा कि इस दौरान आरोपी हसन खान ने पीड़िता से निकाह तथा कोर्ट मैरिज करने का भरोसा दिलाते हुए करीब डेढ़ वर्ष तक उसके साथ दुराचार किया।
पीड़िता के अनुसार पीड़िता ने घर में रखे डेढ़ तोला सोने के टॉप्स, सोने की दो अंगूठी , 27 तथा 15 तोले वजन की 2 जोड़ी पायल , सोने चांदी के अन्य जेवर सहित 45 हजार की नगदी निकाल ली और उक्त आरोपीगण उसे अपने साथ मोहम्मद हसन खान के फर्रुखाबाद ( यूपी )निवासी खाला -खालू के निवास पर ले गए। पीड़िता ने बताया कि फर्रुखाबाद पहुंचने के बाद मोहम्मद हसन ने पीड़िता से सभी जेवर व नकदी माता सन्नो बेगम को देने के लिए कहते हुए निकाह करने की बात कही।
जिसके बाद पीड़िता द्वारा जेवर व नगदी देने से इनकार करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी शुरू कर दी। दर्ज रिपोर्ट में पीड़िता ने कहा कि मामला जानकारी में आने के बाद पीड़िता के पति अजीमुद्दीन ने 20 जनवरी को पीड़िता को तलाक देकर रिश्ता तोड़ दिया तथा 5 वर्षीय बेटे मोहम्मद आरिफ को भी अपने पास रख लिया। पीड़िता ने आरोपी मोहम्मद हसन खान पर करीब डेढ़ वर्ष तक शाररिक उत्पीड़न करने तथा आरोपी के परिजनों पर नगदी तथा जेवर लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही किए जाने की गुहार लगाई है । फिलहाल पुलिस ने न्यायालय के निर्देश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
