आज का राशिफल | 20 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज विवादों के कारण थोड़ा खिन्न हो सकते हैं। सड़क पर चलते हुए पूरी सावधानी अवश्य रखें। भावनात्मक सम्बन्धों का दबाव आपके ऊपर रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शंकालु स्वभाव से आपको बचना चाहिये। वृष राशि आज चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य …

मेष राशि

आज विवादों के कारण थोड़ा खिन्न हो सकते हैं। सड़क पर चलते हुए पूरी सावधानी अवश्य रखें। भावनात्मक सम्बन्धों का दबाव आपके ऊपर रहेगा। रिश्तों में गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। शंकालु स्वभाव से आपको बचना चाहिये।

वृष राशि

आज चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को बड़ी सफलता मिल सकती है। महत्वपूर्ण कार्य समय से पूरे हो जायेंगे। अपनी प्रोफेशनल योग्यता को और विकसित करने पर काम करेंगे। आज पूरा दिन काफी अच्छी तरह से मौजमस्ती में बितायेंगे।

मिथुन राशि

आज सिर्फ अपने काम पर ही ध्यान दें। ऐसी बातों से बचें जिससे किसी तरह की कुतर्कबाजी हो। स्वास्थ्य के प्रति आपको सचेत रहना चाहिये। दोस्तों से अपने मन की बातें शेयर करेंगे।

कर्क राशि

आज दाम्पत्य जीवन काफी रोमांटिक रहने वाला है। आपके व्यवहार से सब प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। ऑफिस में सहकर्मियों के व्यवहार से आह्लादित रहेंगे। किसी को भी अपमान न करें।

सिंह राशि

आज लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। राजनीति से जुड़े लोग अपनी कूटनीतिक क्षमता का प्रदर्शन कर सकते हैं। अटके हुए मामलों को आज सुलझा लेंगे। मन में आगे बढ़ने और बेहतर करने की ललक बढ़ेगी।

कन्या राशि

आज अव्यवहारिक निर्णय लेने के कारण आपकी आलोचना हो सकती है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े कनफ्यूज हो सकते हैं। किसी उच्च आदर्श वाले व्यक्ति से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।

तुला राशि

आज वैज्ञानिक और दार्शनिक चिन्तन में आप मग्न रहेंगे। भाग्य का पर्याप्त सहयोग नहीं मिलेगा। तीखे और मसालेदार भोजन का सेवन करने से बचें। पेट में भारीपन और गैस बन सकती है। सबके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।

वृश्चिक राशि

आज अपनी कमियों को छुपाने में भी सफल रहेंगे। परिवार को आप पर्याप्त समय देने का प्रयास करें। किसी भी काम को भाग्य के भरोसे न छोड़ें। व्यापार में अपेक्षा से अधिक अच्छा लाभ मिलेगा।

धनु राशि

आज सीनियर्स पर आप भारी पड़ते दिखाई देंगे। आपके काम करने के तरीके से लोग काफी प्रसन्न रहेंगे। आज खर्चों को नियन्त्रित करने के बारे में थोड़ा विचारशील हो सकते हैं। आर्थराइटिस के रोगियों की समस्या बढ़ सकती है।

मकर राशि

आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। परोपकार के कार्यों में आपका मन लगेगा। मन में करुणा के भाव उत्पन्न होंगे। प्रेमी जन के साथ आज बहसबाजी न करें वरना रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं। कड़ी मेहनत के बिना काम नहीं बनेगा।

कुंभ राशि

आपको करियर के प्रति आशावादी होना चाहिये। येनकेन प्रकारेण अपने काम बना ही लेंगे। जॉब में आपका मन नहीं लगेगा। शॉर्टकट तलाशने से बचें बल्कि आपको अपनी मेहनत पर भरोसा करना चाहिये। किसी के काम में दोष न निकालें।

मीन राशि

आज कार्यक्षेत्र और निजी जीवन में शानदार सन्तुलन रखेंगे। आपकी लोग काफी प्रशंसा करेंगे। युवाओं को प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। धार्मिक स्थलों की यात्रा का प्लान बना सकते हैं। रोगियों के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा।