हल्द्वानी: बारह गांव के लोग हुए एकजुट कहा अब और नहीं सही जाती पीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मूल स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते लोगों को दर- बदर भटकने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोजाना नए प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पाने के …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मूल स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते लोगों को दर- बदर भटकने को विवश होना पड़ रहा है। जबकि प्रदेश सरकार द्वारा लोगों को कम समय में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए रोजाना नए प्रयास किए जा रहे है। ऐसे में आम जनमानस को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पाने के लिए धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ रहा है।

न्याय पंचायत ज्योलीकोट स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सुविधाओं की कमी के कारण लोगों ने धरना प्रदर्शन कर उच्चीकरण की मांग की। लोगों का कहना है कि यहां 12 ग्राम सभाओं के लोग उपचार कराने आते हैं। लेकिन चिकित्सक के मौजूद नही होने के कारण लोगों को मायूस होकर हल्द्वानी या नैनीताल के अस्पतालों की ओर जाना पड़ता है।

इस कारण आए दिन लोगों को विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। प्रदर्शन कर लोगों ने अस्पताल में पैथोलॉजी, एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, एंबुलेंस सुविधा सहित चिकित्सकों की संख्या में बढ़ोतरी करने की मांग की। प्रदर्शन में चौपड़ा, भल्यूटी, सरियाताल, गेठिया, भुमियाधार, गांजा, ज्योलीकोट आदि सहित दर्जनों गांव के लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर राज्य आंदोलन कारी इंदर नेगी, भुवन रावत, जीवन चंद्र,  महेश जोशी, संजय बिष्ट, प्रकाश आर्य, हिमांशु पांडे, धर्मेंद्र रावत, राम दत्त चनियाल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार