हल्द्वानी: मारपीट और उत्पीड़न पर भड़के पत्रकार संगठन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊधमिंहनगर की सिडकुल पुलिस चौकी में कवरेज के दौरान पत्रकार भरत साह के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई न करने पर पत्रकार भड़क उठे। हल्द्वानी के पत्रकारों ने इस घटना में ऊधमसिंह नगर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। कुमाऊं आईजी से इस प्रकरण पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। ऊधमिंहनगर की सिडकुल पुलिस चौकी में कवरेज के दौरान पत्रकार भरत साह के साथ पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट और आरोपियों पर कानूनी कार्रवाई न करने पर पत्रकार भड़क उठे। हल्द्वानी के पत्रकारों ने इस घटना में ऊधमसिंह नगर पुलिस के रवैये पर सवाल उठाए। कुमाऊं आईजी से इस प्रकरण पर अपेक्षित कार्रवाई की मांग की।

रविवार को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया के बैनर तले पत्रकार एकजुट हुए और आईजी को संबोधित ज्ञापन कोतवाल मनोज रतूड़ी को सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार साथी से मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही पुलिस के रवैये की भर्त्सना की। पत्रकारों ने कहा कि पीड़ित को न्याय दिलाने में हीलाहवाली हुई तो पुलिस के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस अवसर पर महानगर संयोजक तरेंद्र बिष्ट, नैनीताल जिला संयोजक राहुल सिंह, ऊधमसिंह नगर संयोजक धीरज जोशी, शैलेंद्र नेगी, कृष्णा बिष्ट, ऋषि कपूर, सुमित जोशी आदि थे।

दूसरी ओर उत्तराखंड पत्रकार महासंघ के बैनर तले हुई सभा में घटना की कड़े शब्दों में भर्त्सना की गई। वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारों के समाचार संकलन के काम के दौरान पुलिस अपने दायरे से बाहर निकल दखल देती है। अपनी नाकामियों को छुपाने और भय का माहौल पैदा करने के लिए दमन और उत्पीड़न आ सहारा लेती है। वक्ताओं ने पत्रकार उत्पीड़न के खिलाफ सभी साथियों से एकजुट हो एक मंच पर आकर मोर्चा खोलने का आह्वान भी किया। साथ ही इस प्रकरण में सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। ऐसा न होने पर आंदोलन छेड़ने की चेतावनी दी। इस मौके पर संरक्षक भुवन जोशी, केंद्रीय महामंत्री संजय रावत, नगर अध्यक्ष सलीम खान, अंकुर शर्मा, गिरीश भट्ट, हरीश रावत, कुलदीप रौतेला, त्रिलोक चंद्रा, गिरीश चंदोला, गुरमीत सिंह, कमल राजपाल आदि थे।

संबंधित समाचार