बरेली: 30 से 40 फीसदी सीटों पर बदल गया आरक्षण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद नई आरक्षण सूची रविवार को जारी कर दी गई। नई सूची में पूर्व में जारी सूची के सापेक्ष लगभग 30 से 40 फीसदी सीटों पर आरक्षण की स्थिति बदली नजर आ रही है। हालांकि, नए आरक्षण को लेकर अभी आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। …

अमृत विचार, बरेली। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद नई आरक्षण सूची रविवार को जारी कर दी गई। नई सूची में पूर्व में जारी सूची के सापेक्ष लगभग 30 से 40 फीसदी सीटों पर आरक्षण की स्थिति बदली नजर आ रही है। हालांकि, नए आरक्षण को लेकर अभी आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। उसके बाद ही अंतिम सूची जारी की जाएगी।

पूर्व में वर्ष 1995 के आरक्षण के आधार पर सूची जारी की गई थी। आधार वर्ष बदलने से चुनाव की तैयारियों में जुटे प्रधान पद के दावेदारों के सपनों पर संशोधित आरक्षण सूची ने ग्रहण लगा दिया है। पंचायती राज विभाग ने रविवार दोपहर करीब दो बजे जिला पंचायत की 60, क्षेत्र पंचायत की 15 और ग्राम पंचायतों की 1193 सीटों के लिए आरक्षण सूची का प्रकाशन कर दिया है।

इसमें कई सीटों पर बदलाव हुआ है। इससे चुनावी मैदान में कई नए चेहरे नजर आएंगे। आरक्षित सीटों की सूची देर शाम तक ब्लॉक और तहसीलों पर भी चस्पा कर दी गई थी। अब इस पर आपत्तियां ली जाएंगी। इसके बाद अंतिम रूप से सूची जारी होगी।

सामान्य हुईं आरक्षित, ओबीसी का भी बदला गणित
जो सीटें पहले आरक्षित की गई थीं नई सूची में उनमें से कुछ सीटें सामान्य हो गई हैं। वहीं कुछ सामान्य सीटें आरक्षित हुई हैं। चक्रानुक्रम में पहले अनुसूचित जनजाति महिला, फिर अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति महिला, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग महिला, पिछड़ा वर्ग, महिला सीटों को अनारक्षित किया गया है। जो सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थीं उनमें से कुछ ओबीसी व सामान्य हो गई हैं। इसी प्रकार जो सीटें ओबीसी के लिए आरक्षित थीं उनमें से कई सीटें अनुसूचित जाति और सामान्य के खाते में चली गई हैं। जो सीटें सामान्य सीटों के लिए आरक्षित थीं वे अनुसूचित जाति और ओबीसी के लिए आरक्षित की गई हैं।

ब्लाक प्रमुख की सीटों में आरक्षण की स्थिति
बिथरीचैनपुर महिला
भुता अनारक्षित
आलमपुर जाफराबाद महिला
बहेड़ी अन्य पिछड़ा वर्ग
मझगवां अन्य पिछड़ा वर्ग
फरीदपुर अनुसूचित जाति
रामनगर अनुसूचित जाति (महिला)
शेरगढ़ अनारक्षित
नवाबगंज अन्य पिछड़ा वर्ग (महिला)
मीरगंज अन्य पिछड़ा वर्ग
क्यारा अनारक्षित
भोजीपुरा अनारक्षित
फतेहगंज पश्चिमी अन्य पिछड़ा वर्ग
भदपुरा अनारक्षित
दमखोदा अनारक्षित

कुल पदों की संख्या
ग्राम पंचायत 1193
ब्लाक प्रमुख 15
जिपं सदस्य 60
ग्राम पंचायत सदस्य 14921
क्षेत्र पंचायत सदस्य 14678
——–

संबंधित समाचार