हल्द्वानी: पुलिस ने कूड़ा बीनने, भीख मांगने वाले 10 बच्चों को किया चिन्हित, मिलेगी शिक्षा
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीजीपी के दिशानिर्देश पर संचालित ऑपरेशन मुक्ति के तहत काठगोदाम पुलिस ने कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले वंचित समूह के 10 बच्चों को चिन्हित किया। इन बच्चों को धरोहर चाइल्ड लाइन के माध्यम से शिक्षा दिलाई जाएगी। पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम के एसआई संजीत राठौर, सिपाही हरजीत सिंह, विनोद हरबोला, …
हल्द्वानी, अमृत विचार। डीजीपी के दिशानिर्देश पर संचालित ऑपरेशन मुक्ति के तहत काठगोदाम पुलिस ने कूड़ा बीनने और भीख मांगने वाले वंचित समूह के 10 बच्चों को चिन्हित किया। इन बच्चों को धरोहर चाइल्ड लाइन के माध्यम से शिक्षा दिलाई जाएगी।
पुलिस की ऑपरेशन मुक्ति टीम के एसआई संजीत राठौर, सिपाही हरजीत सिंह, विनोद हरबोला, नरेश मेहरा, महिला सिपाही इंदु ने धरोहर संस्था की टीम को साथ लेकर काठगोदाम थाना क्षेत्र स्थित मलिन बस्तियों में अभियान चलाया। इस दौरान वंचित समूह के माता-पिता और अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक किया।
इन बस्तियों के 10 बच्चों को स्कूल जाने के लिए प्रेरित करने के साथ ही चिन्हित किया। ऑपरेशन मुक्ति टीम के एसआई संजीत ने बताया कि चिन्हित बच्चों के माता-पिता और अभिभावक वंचित समूह से हैं और बच्चों को शिक्षा दिलाने में सक्षम नहीं है। चिन्हित बच्चों को धरोहर संस्था के जरिये स्कूलों में शिक्षा दिलाई जाएगी। मुक्ति टीम पूरे अभियान की मॉनीटरिंग करेगी।
