बरेली: सरकार की सच्चाई बताने के लिए कांग्रेस ने शुरू किया सोशल मीडिया अभियान
अमृत विचार, बरेली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक शामिल हुईं। इस मौके पर पंखुड़ी पाठक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर युवाओं को जोड़ने के लिए ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है। इसके …
अमृत विचार, बरेली। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी की अध्यक्षता में सोमवार को बैठक हुई जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया की उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक शामिल हुईं। इस मौके पर पंखुड़ी पाठक ने कहा कि कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया पर युवाओं को जोड़ने के लिए ज्वाइन कांग्रेस सोशल मीडिया अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एक मिस्ड काल नंबर जारी किया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोशल मीडिया में झूठ प्रचारित कर रही है, उसका जवाब देने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष असफाक सकलैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी वार्ड स्तर तक सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेगी और लोगों के सामने हकीकत दिखाई जाएगी।
प्रदेश सोशल मीडिया महासचिव डॉ नीतू शर्मा ने कहा कि कांग्रेस इस बार व्यापक स्तर पर रणनीति तैयार कर रही है। डॉ. मेहंदी हसन ने कहा कि आज केंद्र की सरकार महंगाई को काबू करने में विफल हो गई है। आज चारों तरफ देश में त्राहि-त्राहि मची है। इस मौके पर प्रवक्ता राज शर्मा, दिनेश दद्दा, चैयरमेन इल्यास अंसारी, जुनेद हसन,मुकेश वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, जगदीश राठौर, ताराचंद दिवाकर, कमलेश ठाकुर, सुनीता दुबे सलमान कुरेश, अंकित शर्मा, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
कई ने कांग्रेस का दामन थामा
कला केंद्र इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नाहिद सुल्ताना ने समाजवादी पार्टी को त्याग कर तमाम समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया। जिला कांग्रेस कमेटी के बरेली कार्यालय पर सोशल मीडिया की प्रदेश उपाध्यक्ष पंखुड़ी पाठक की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
