आज का राशिफल | 23 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज आप यात्रा बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। योग्यता के अनुसार आपको यथोचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। जॉब और कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। वृष राशि आज प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी नवीन योजना …

मेष राशि

आज आप यात्रा बहुत ही लाभदायक सिद्ध होगी। योग्यता के अनुसार आपको यथोचित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आयेगी। जॉब और कारोबार को लेकर शुभ समाचार मिलेंगे। कार्यस्थल में आपसे अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।

वृष राशि

आज प्रेम सम्बन्धों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। किसी नवीन योजना को शुरू कर सकते हैं। पिता या गुरुतुल्य व्यक्ति से आपको मार्गदर्शन मिल सकता है। किसी के बहकावे में आपको नहीं आना चाहिये।

मिथुन राशि

आज नवीन योजनाओं को कार्यान्वित करने में आसानी होगी। सत्कर्मों में आप विशेष रुचि लेंगे। वैवाहिक प्रस्ताव आपको मिल सकते हैं। फाइनेंस सम्बन्धी कारोबार में आपको लाभ मिलेगा। व्यक्तित्व में निखार आयेगा।

कर्क राशि

आज थकान की वजह से कमजोरी महसूस होगी। व्यर्थ की मौजमस्ती में समय बर्बाद न करें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें। लोभ के कारण गलत गतिविधियों की तरफ आकर्षित हो सकते हैं।

सिंह राशि

आज समझदारी और धैर्य का परिचय देना आपके लिये हितकर होगा। परोपकार में आप रुचि लेंगे। सन्तान की तरफ से कोई शुभ सूचना मिलेगी। जरूरी कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लें। परिवार और मित्रों को समय देंगे।

कन्या राशि

आज प्रेमी जन के साथ आज कहीं घूमने जा सकते हैं। भावनात्मक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। धन सम्बन्धित मामलों के लिये दिन जबरदस्त लाभकारी होगा। रुका हुआ धन आज वापस मिल सकता है।

तुला राशि

कारोबारी उलझनें आज दूर हो सकती है। सोशल मीडिया में अपने विचारों को अभिव्यक्त कर सकते हैं। व्यापार में नयी डील करते समय थोड़ी सावधानी रखें। जॉब में ट्रांसफर के ऑर्डर मिलेंगे।

वृश्चिक राशि

आज नौकरी में तनाव की स्थिति निर्मित होगी। माता-पिता के साथ वैचारिक मतभेद पनप सकता है। गैस और बदहजमी के कारण थोड़े विचलित रहेंगे। जोखिम भरे निवेश लाभकारी हो सकते हैं।

धनु राशि

आज आपकी टीमभावना की सब जगह प्रशंसा होगी। कुछ नया करने की इच्छा मन में जागृत होगी। मेहनत और लगन का परिचय देंगे। आपकी सलाह से लोगों को लाभ होगा।

मकर राशि

आज भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अपने उसूलों और सिद्धांतों से समझौता न करें। आप की गणना समाज में बुद्धिजीवियों के रूप में होगी। जॉब में आपका प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

कुंभ राशि

आज अपने सम्पर्क सूत्रों को विकसित करें। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी से भी अपनी तुलना आपको नहीं करनी चाहिये। दिनचर्या बाधित रहेगी। प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करें।

मीन राशि

आज आप अपरिचितों पर ज्यादा विश्वास न करें। माता का विशेष लाड़-प्यार प्राप्त होगा। अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में लगाने का प्रयास करें। अच्छे विचारों वाले और बुद्धिमान व्यक्तियों का सम्मान अवश्य करें।