अमेरिका के कोलोराडो प्रांत में हुई गोलीबारी, एक पुलिस अधिकारी सहित 10 लोगों की मौत
वाशिंगटन। अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। गोलाबारी से मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पुलिस अधिकारियों का हवाले से यह जानकारी दी है। रिपोर्ट के मुताबिक घटना में कई लोगों …
वाशिंगटन। अमेरिका में कोलोराडो प्रांत के बोल्डर में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। गोलाबारी से मरने वालों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने पुलिस अधिकारियों का हवाले से यह जानकारी दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक घटना में कई लोगों घायल भी हुए हैं। इसलिए पुलिस को शक है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस ने कहा कि एक संदिग्ध हिरासत में है। वह घायल हो गया था इसलिए वो अस्पताल में भर्ती है।
पुलिस ने आरोपी को तो हिरासत में ले लिया है लेकिन इस बात का फिलहाल पता नहीं लगा पाई है कि आखिर आरोपी के गोलीबारी के पीछे का मकसद क्या था। पुलिस पता लगाने में जुटी है कि आखिर आरोपी ने गोलीबारी क्यों की।
पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। इससे पहले बोल्डर पुलिस विभाग ने ट्वीट कर बताया कि शहर में गोलीबारी की घटना हुई है। जिसमें कम से कम एक पुलिस अधिकारी सहित दस लोगों की मौत हो गई है।मीडिया को परिवारों की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए कहा गया है। जांच जारी है।
