मुरादाबाद: तमंचे के बल पर युवती से दुष्कर्म, बनाई वीडियो
मुरादाबाद, अमृत विचार। तमंचे के बल पर गांव में रहने वाले युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो बनाने के साथ ही अश्लील फोटो खींच ली। शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं परिजनों के साथ मिलकर उसने युवती के साथ …
मुरादाबाद, अमृत विचार। तमंचे के बल पर गांव में रहने वाले युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने वीडियो बनाने के साथ ही अश्लील फोटो खींच ली। शिकायत करने पर आरोपी वीडियो वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी दे रहा है। इतना ही नहीं परिजनों के साथ मिलकर उसने युवती के साथ मारपीट की। तंग आकर युवती ने इसकी शिकायत एसएसपी से की तो उन्होंने मैनाठेर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
घटना मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी की है। गांव निवासी एक युवती ने सोमवार को एसएसपी को पत्र दिया। उसका कहना था कि गांव में रहने वाला रवि कुमार उसके साथ अश्लील हरकत करता था। कई बार रवि के परिजनों से इसकी शिकायत भी की। युवती के अनुसार इस बीच उसका रिश्ता तय हो गया। चार दिन पहले वह किसी काम से दुकान की ओर जा रही थी।
आरोप है कि रास्ते में रवि मिला तो उसे तमंचा दिखाकर धमकाते हुए एक मकान में ले गया। जहां पर उसने दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने अश्लील वीडियो बनाने के साथ ही फोटो भी खींच ली। बाद में वीडियो वायरल कर रिश्ता तुड़वाने की धमकी देते हुए भगा दिया। युवती के अनुसार उसने जब अपने परिजनों से शिकायत की तो वह उसके घर पहुंचे। आरोप है कि जिस पर रवि व उसके परिजनों ने घर पर हमला बोलते हुए सभी के साथ मारपीट की। वह लगातार वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। एसएसपी ने मैनाठेर पुलिस को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
