गाउन में दिखा सनी लियोनी का ग्लैमरस अंदाज, एक्ट्रेस का ‘बेबी डॉल’ लुक हुआ वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी की एक्टिंग पर हर कोई फिदा है। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। सनी लियोनी इन तस्वीरों में एक शानदार गाउन में एकदम बेबी डॉल नजर रही हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस सनी की …

मुंबई। बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियोनी की एक्टिंग पर हर कोई फिदा है। एक्ट्रेस ने अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो तेजी से वायरल हो रही हैं। सनी लियोनी इन तस्वीरों में एक शानदार गाउन में एकदम बेबी डॉल नजर रही हैं। इन तस्वीरों पर कमेंट कर फैंस सनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

सनी लियोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों में सनी ​क्रीम कलर के एक शानदार गाउन में नजर रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सनी ने कैप्शन में लिखा, ‘रनवे ब्राइड…’। एक्ट्रेस की इन फोटोज को अबतक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस उनकी खूबसूरत और स्टाइल पर फिदा हो गए है।

सनी लियोनी के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह दिनों रिएलिटी टीवी शो ‘स्प्लिट्सविला’ के सीजन 13 की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके साथ ही वह विक्रम भट्ट की निर्माणाधीन वेब सीरीज़ ‘अनामिका’ की शूटिंग कर रही हैं। इस वेब सीरीज में वह एक्ट्रेस सोनाली सहगल के साथ नजर आएंगी। सोनाली शो में एक प्रशिक्षित किलर की भूमिका निभा रही हैं। इस शो में सोनाली जमकर एक्शन कर रही हैं, जिसके लिए उन्हें कड़ी ट्रेनिंग से गुज़रना पड़ा।

संबंधित समाचार