किच्छा : बीस वर्षीय युवक ने फंदे से लटक दी जान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने घर के पंखे  में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है। …

किच्छा, अमृत विचार। अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने घर के पंखे  में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलभट्टा थाना अंतर्गत ग्राम भंगा निवासी भूरे सिंह के 20 वर्षीय पुत्र राजवीर का शव उसके  कमरे में प्लास्टिक की रस्सी से लटका मिला। परिजनों को घटना की जानकारी उस समय हुई जब राजवीर की छोटी बहन ज्योति आज सुबह भाई को चाय देने कमरे में पहुंची थी।  कमरे में पहुंचने के बाद ज्योति के होश उस समय उड़ गए जब उसने अपने भाई का शव पंखे से लटकता देखा।
कुछ ही देर में घटना की जानकारी होने से परिजनों में कोहराम मच गया। जीवित होने की आशंका के चलते परिजन राजवीर को उपचार के लिए अस्पताल ले गए । जहां चिकित्सकों ने हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। इसी बीच राजवीर की मौत होने की जानकारी के बाद परिजन उसका शव लेकर घर पहुंच गए। परिजनों की सूचना पर  थाना प्रभारी विनोद जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी लेते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार देर शाम खाना खाने के बाद सभी लोग अपने कमरे में सोने चले गए थे , आज सुबह जब राजवीर को चाय देने के लिए उसकी बहन कमरे में पहुंची तो उन्हें घटना की जानकारी हुई। थाना प्रभारी विनोद जोशी के अनुसार फिलहाल  प्रथम  दृश्यता मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है ,परंतु पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सत्यता सामने आएगी। उन्होंने बताया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस द्वारा आगे कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने भी युवक की हत्या तथा किसी व्यक्ति से रंजिश होने की बात से इनकार किया है।

संबंधित समाचार