हल्द्वानी: रंग में भंग डालने वालों की खैर नहीं
हल्द्वानी, अमृत विचार। होली के रंग में भंग डालने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। हुडदंग करने वालों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाने वालों की धरपकड़ होगी। शराब तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंगलवार को सीओ सिटी प्रमोद शाह ने सर्किल के सभी …
हल्द्वानी, अमृत विचार। होली के रंग में भंग डालने वालों से पुलिस कड़ाई से निपटेगी। हुडदंग करने वालों को पकड़कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने और उत्पात मचाने वालों की धरपकड़ होगी। शराब तस्करी की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
मंगलवार को सीओ सिटी प्रमोद शाह ने सर्किल के सभी थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक में यह निर्देश जारी किए। उन्होंने अधीनस्थों से त्योहार के दौरान प्रभावी तरीके से गश्त करने को कहा। कहा कि होली पर हुडदंगियों करने वालों और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर शांतिभंग में कार्रवाई की जाए। शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मेडिकल करा वाहन सीज किया जाए। त्योहार को देखते हुए शराब तस्करी और अवैध शराब की खपत की आशंका भी बढ़ जाती है। इसे देखते हुए रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाए। पूर्व से शराब तस्करी में लिप्त रहे लोगों की निगरानी कराई जाए।
सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लघंन पर होगी सख्ती
हल्द्वानी। होली का त्योहार पास है। इस बीच कोरोना संक्रमण के मामले भी बढ़ते जा रहे हैं। इस देखते हुए सीओ ने अधीनस्थों को मास्क न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए।
