महराजगंज: ट्रेन के आगे कूदा युवक, मौके पर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, महराजगंज। जनपद अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नरकटियागंज रेल मार्ग पर सबया अहिरौली स्थित फाटक संख्या 29 AC से पश्चिम 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्ष …

अमृत विचार, महराजगंज। जनपद अंतर्गत कोठीभार थाना क्षेत्र के सिसवा नरकटियागंज रेल मार्ग पर सबया अहिरौली स्थित फाटक संख्या 29 AC से पश्चिम 100 मीटर की दूरी पर एक अज्ञात युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक उक्त युवक ने मालगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उक्त युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

बताया जा रहा है कि मंगलवार को समय करीब 11:00 बजे सिसवा से डाउन मालगाड़ी नरकटियागंज के तरफ जा रही थी कि अचानक सबया अहिरौली में एक युवक ट्रेन के आगे कूद गया। जिससे ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। खबर लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।

संबंधित समाचार