अमरोहा: त्रिवेणी शुगर मिल की टरबाइन में लगी आग, मचा हड़कंप
अमरोहा/रहरा/अमृत विचार। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर की टरबाइन में अचानक आग लग गई। मिल में आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए मिल कर्मचारियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन आग काफी तेज थी। आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की …
अमरोहा/रहरा/अमृत विचार। त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर की टरबाइन में अचानक आग लग गई। मिल में आग की ऊंची-ऊंची लपटें देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आग पर काबू पाने के लिए मिल कर्मचारियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन आग काफी तेज थी। आग बुझाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से करीब तीन से चार करोड़ रुपये के नुकसान बताया जा रहा है। गनीमत रही कि आग से कोई नहीं झुलसा। हालांकि आग लगने की वजह से मिल में गन्ना पेराई दिन भर बंद रही। जिससे गन्ना किसानों को दिक्कत हुई।
मिल के एचआर हेड अमेज सिंह ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे मिल परिसर में स्थित टरबाइन का अचानक तापमान बढ़ गया और आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने भयंकर रूप ले लिया। आग से टरबाइन में विस्फोट भी हुआ। हालांकि किसी कर्मी को कोई चोट नहीं आई। आग की लपटे देख मौके पर कर्मचारियों और किसानों की भीड़ जमा हो गई। मिल में मौजूद फायर कंट्रोल उपकरणों की सहायता से करीब दो घंटे बाद किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
टरबाइन पूरी तरह से जल गई। इस टरबाइन से ही मिल को बिजली आपूर्ति की जा रही थी। आग लगने की वजह से गन्ना पेराई को भी रोक दिया गया। शाम पांच बजे तक मिल में पेराई बंद रही। आग की घटना से कर्मचारियों एवं अफसरों में खलबली मची रही। देरशाम सरकारी ग्रिड से बिजली लेकर मिल को चालू कराया गया। एचआर हेड ने बताया कि टरबाइन में आग लगने से करीब तीन से चार करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। आग की चपेट में कोई कर्मी नहीं आया है। फिलहाल मिल को चालू किया गया है।
