आज का राशिफल | 24 मार्च, 2021
मेष राशि आपके जीवनसाथी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें। वृष राशि आज व्यवसायी वर्ग की कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी …
मेष राशि
आपके जीवनसाथी के साथ रोमांटिक सम्बन्ध मजबूत होंगे। गले में किसी प्रकार का इन्फेक्शन परेशान कर सकता है। भौतिक सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का अनादर न करें।
वृष राशि
आज व्यवसायी वर्ग की कोई बड़ी समस्या आज हल हो सकती है। गम्भीर विषयों का अध्ययन करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता और वर्चस्व बढ़ेगा। दूसरों की सहायता करने से आपका मन उत्साहित रहेगा।
मिथुन राशि
आज शुभ समाचार की इच्छा मन में बनी रहेगी। अपनी गुप्त बातें किसी से शेयर न करें। मुंह में छाले की समस्या हो सकती है। आज हो सके तो मौन रहें या कम से कम बोलें इससे विवादों से बचे रहेंगे।
कर्क राशि
आज किसी जरूरी काम को कल पर टालना आपके लिए उचित होगा। दिन के पहले भाग में आपको आशा के अनुरूप परिणाम प्राप्त होंगे। छोटे बच्चों के प्रति स्नेह और वात्सल्य का आनन्द लेंगे। पिछले अनुभवों का आप बेहतर लाभ उठा पायेंगे।
सिंह राशि
आज विरोधी आपके विरुद्ध कुछ गलत काम कर सकते हैं। आसपास के लोगों से अपने सम्बन्ध प्रगाढ़ रखें। घरेलू खर्च बढ़ने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। नये प्रोजेक्ट्स में आप रुचि लेंगे।
कन्या राशि
आज अपनी शारीरिक फिटनेस का ध्यान रखें। जॉब में आपको मेहनत का बेहतरीन परिणाम मिलेगा। परिवार में नवीन कार्ययोजना बन सकती है। शेयर मार्केट से आपको बेहतरीन लाभ मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है।
तुला राशि
आज आर्थिक लाभ मिलने से मन प्रफुल्लित रहेगा। जीवनसाथी के साथ भावपूर्ण सम्बन्ध बनेंगे। अवसरों का शानदार लाभ मिलेगा। घर के सदस्यों की सुख-सुविधा पर ध्यान दें। अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेगा।
वृश्चिक राशि
आज बेरोजगार लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। विचारों में लचीलापन हमेशा बनाकर रखें। सरकारी कार्यों से आपको धन लाभ हो सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। यात्रा से आपको लाभ मिलेगा।
धनु राशि
आज एलर्जी और खांसी-जुकाम की परेशानी हो सकती है। रचानात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। लोग आपके कार्यों में बाधा डालने का प्रयास करेंगे। मन में असन्तोष की भावना न पनपने दें।
मकर राशि
आज किसी बड़े प्रोजेक्ट में हिस्सेदारी कर सकते हैं। मित्रों के साथ पुरानी यादें ताजा कर सकते हैं। आपके द्वारा निर्णयों से भविष्य में लाभ प्राप्त होगा। आपकी मध्यस्थता से बड़े विवाद सुलझ सकते हैं। दिन आपके लिये काफी अच्छा रहेगा।
कुंभ राशि
आज आपको अपनी ज़िम्मेदारी निष्ठा के साथ निभानी चाहिये। आपके व्यवहार में बदलाव आ सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक फिल्म देखने का मूड बनायेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों से मनमुटाव हो सकता है।
मीन राशि
आज पुरुष जातकों को महिलाओं के सहयोग से लाभ मिल सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों पर पूर्ण नियन्त्रण बनाये रखें। प्राइवेट जॉब कर रहे जातक छुट्टी की मांग कर सकते हैं। विद्यार्थियों के लिये दिन शुभ परिणामकारी है।
