फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज, इस अंदाज में नजर आईं कंगना रनौत
मुबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे.जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है। Legend, Rebel and now #Trending on Youtube. Is there anything #Thalaivi can't do? Thank …
मुबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत जे.जयललिता की बायोपिक है। इस फिल्म में कंगना ने जयललिता का किरदार निभाया है।
Legend, Rebel and now #Trending on Youtube. Is there anything #Thalaivi can't do?
Thank you for the love and support on the trailer! pic.twitter.com/IavsRKsjZr— Zee Studios (@ZeeStudios_) March 24, 2021
फिल्म ‘थलाइवी’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में जयललिता का फिल्मों में संघर्ष करने के दिनों से सफलता की बुलन्दियों तक और फिर देश की प्रभावशाली राजनेता बनने के पूरे सफर को यहां दिखाया गया है।
गौरतलब है कि कंगना रनौत ने फिल्म के लिए 20 किलो वजन बढ़ाया फिर इसे जल्दी ही कम भी किया था। इसे लेकर उन्होंने तस्वीरें भी शेयर की थीं। ‘थलाइवी’ 23 अप्रैल को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी।
