IND vs ENG : बाएं कंधे की चोट के चलते श्रेयस अय्यर वनडे सीरीज से बाहर, रोहित शर्मा भी नहीं खेल पाएंगे अगला मैच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ यहां गत मंगलवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में आठवें ओवर में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को स्कैन के लिए ले जाया गया है। नतीजतन वह तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे। फील्डिंग के दौरान श्रेयस के बाएं कंधे पर …

पुणे। इंग्लैंड के खिलाफ यहां गत मंगलवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में आठवें ओवर में क्षेत्ररक्षण के दौरान चोटिल होने वाले भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को स्कैन के लिए ले जाया गया है। नतीजतन वह तीन मैचों की वनडे श्रृंखला के शेष दो मैच नहीं खेल पाएंगे।

फील्डिंग के दौरान श्रेयस के बाएं कंधे पर चोट लग गई थी। बीसीसीआई के मुताबिक जॉनी बेयरस्टो की ओर से लगाए शॉट को बाउंड्री पर जाने से रोकने की कोशिश में अय्यर का बायां कंधा दब गया था। वह टीम के लिए कुछ रन बचाने में तो सफल रहे, लेकिन कुछ ही देर में उन्हें दर्द महसूस होने लगा और उन्हें अपने बाएं कंधे को पकड़ कर मैदान छोड़ कर जाना पड़ा।

बीसीसीआई ने बताया कि अनुभवी सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी अगले मैच में हिस्सा नहीं लेंगे। बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड की 148 किलोमीटर की गति वाली गेंद रोहित की कोहनी पर लग गई थी, जिसके बाद उन्हें दर्द होने लगा था।

संबंधित समाचार