दुबई के उप शासक शेख हमदन बिन राशिद का निधन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दुबई। दुबई के उप शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के वित्त मंत्री शेख हमदन बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। शेख हमदन बिन राशिद के भाई ने यह जानकारी दी। शेख हमदन अपने भाई मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अधीन दुबई के उप शासक के तौर …

दुबई। दुबई के उप शासक एवं संयुक्त अरब अमीरात के वित्त मंत्री शेख हमदन बिन राशिद अल मकतूम का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष के थे। शेख हमदन बिन राशिद के भाई ने यह जानकारी दी। शेख हमदन अपने भाई मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अधीन दुबई के उप शासक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के शासक हैं, जो यूएई के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति भी हैं। अमीरात के अधिकारियों ने उनके निधन की जानकारी दी, लेकिन मौत के कारण का खुलासा नहीं किया।

शेख हमदन काफी समय से बीमार थे। पिछले साल शरद ऋतु में वह विदेश एक सर्जरी कराने गए थे, लेकिन उस संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी। शेख मोहम्मद ने हाल ही में उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी ट्वीट किया था। दुबई के दिवंगत शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के दूसरे बेटे शेख हमदन का जन्म 25 दिसम्बर 1949 को हुआ था।

संबंधित समाचार