हल्द्वानी: पांच सालों में बिना टिकट घूमने वाले तेरह हजार से ज्यादा लोगों को रेलवे ने पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हल्द्वानी। रेलवे ने पांच सालों में काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट बेवजह घूम रहे 13,468 लोगों को पकड़ा है इनसे 61.33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने वर्ष 2016 से 2021 तक काठगोदाम और हल्द्वानी …

अमृत विचार, हल्द्वानी। रेलवे ने पांच सालों में काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर बिना प्लेटफार्म टिकट बेवजह घूम रहे 13,468 लोगों को पकड़ा है इनसे 61.33 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जत नगर मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ने वर्ष 2016 से 2021 तक काठगोदाम और हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोनों स्टेशनों पर बेवजह और बिना टिकट के घूमने वालों की धरपकड़ की गई। जीआरपी व टीटीई ने दोनों स्टेशनों से पांच सालों में 13,468 लोगों को पकड़ा। इनका रेलवे एक्ट की दफा 147 में चालान किया गया। इन लोगों से रेलवे ने 61,33,665 रुपये का जुर्माना वसूला है। इसका खुलास सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सिंह गौनियां के मांगे गए एक सूचना के अधिकार में हुआ है।

सभी के लिए अनिवार्य है प्लेटफार्म टिकट
एक प्लेटफार्म टिकट का मूल्य 30 रुपये होता है। रेलवे स्टेशन पर घूमने के लिए प्लेटफार्म टिकट लेना अनिवार्य होता है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार रेलवे प्लेटफार्म पर यात्री को छोड़कर हर व्यक्ति को यहां तक यात्रियों को ट्रेन में पहुंचाने वाले व्यक्ति को भी प्लेटफार्म खरीदना अनिवार्य है। इसका पालन नहीं करने पर जुर्माना होता है।

क्या होती है धारा 147
रेलवे एक्ट की धारा 147 में रेलवे संपत्ति या प्रतिबंधित क्षेत्र पर बिना अनुमति या वैध प्लेटफार्म टिकट के घूमने पर पकड़ा जाता है। इसमें एक हजार रुपये जुर्माना से लेकर छह माह की कैद या दोनों सजाएं हो सकती हैं।

रेलवे स्टेशन पर आने वाले हर व्यक्ति को प्लेटफार्म टिकट लेना अनिवार्य होता है। बिना टिकट पकड़े जाने पर रेलवे एक्ट की धारा 147 में कार्रवाई होती है। इसमें एक हजार रुपये जुर्मान से लेकर छह माह की कैद या दोनों हो सकते हैं। इस सजा से बचने के लिए टिकट लेना फायदेमंद है।
चयन रॉय, स्टेशन अधीक्षक, काठगोदाम रेलवे स्टेशन

संबंधित समाचार