देहरादून: परिवार के चार सदस्यों समेत पूर्व सीएम हरीश रावत कोरोना पॉजीटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। खुद पूर्व सीएम रावत ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उनके मुताबिक बुधवार को दोपहर बाद उन्होंने बेटी, पत्नी, सुमित रावत, पूरन …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनके अलावा परिवार के चार अन्य सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है। खुद पूर्व सीएम रावत ने इस बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। उनके मुताबिक बुधवार को दोपहर बाद उन्होंने बेटी, पत्नी, सुमित रावत, पूरन रावत का कोरोना टेस्ट कराने का फैसला लिया। टेस्ट की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। पूर्व सीएम ने कहा है कि बुधवार दोपहर तक जितने लोग भी उनके संपर्क में आए हैं वो अपनी कोरोना जांच जरूर करा लें।

 

संबंधित समाचार