बागेश्वर: मनचलों ने किशोरी को सरेआम पीटा, तमाशबीन बनी जनता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बागेश्वर। बागेश्वर में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नारा उस समय मजाक बन गया, जब मनचले युवकों ने कांडा टैक्सी स्टेंड में एक किशोरी की पिटाई कर दी। युवक एक बेटी की पिटाई कर रहा था और वहां की भीड़ तमाशबीन होकर देख रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, इस घटना में …

बागेश्वर। बागेश्वर में बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ नारा उस समय मजाक बन गया, जब मनचले युवकों ने कांडा टैक्सी स्टेंड में एक किशोरी की पिटाई कर दी। युवक एक बेटी की पिटाई कर रहा था और वहां की भीड़ तमाशबीन होकर देख रही थी। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची, इस घटना में अभी एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार शाम कांडा क्षेत्र की एक बालिका कांडा टैक्सी स्टेंड के पास खड़ी थी, तभी कांग्रेस के एक संगठन से जुड़े पूर्व छात्र नेता वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर वह किशोरी से अभद्रता करने लगा। इसी के साथ उसने बालिका के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। इस पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन सभी तमाशबीन बन घटना को देखते रहे। इस बीच माल्ता के ग्राम प्रधान ने वहां बच्ची को पिटता देखा तो उन्होंने बालिका का बचाव किया। इस बीच सूचना मिलने पर पुलिस भी वहां पहुंच गई और बालिका को कोतवाली ले आई। पुलिस के आने तक बालिका को पीटने वाले युवक भाग गए थे। इधर, लोकलाज के चलते बालिका एफआईआर दर्ज कराने से बच रही है, इस पर कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पुलिस से स्वत: ही मामले का संज्ञान लेकर इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार