बागेश्वर और पिथौरागढ़ में बाहरी जनपद से आने वालों का होगा कोराना टेस्ट
बागेश्वर/पिथौरागढ़ , अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में बाहरी जनपदों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। साथ ही कौसानी व बिलौना में पूर्व में बने स्टेजिंग एरिया को सक्रिय कर दिया है। डीएम के निर्देश के बाद मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी कार्मिक डीडी पंत ने …
बागेश्वर/पिथौरागढ़ , अमृत विचार। जिलाधिकारी विनीत कुमार ने जनपद में बाहरी जनपदों से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट कराने को कहा है। साथ ही कौसानी व बिलौना में पूर्व में बने स्टेजिंग एरिया को सक्रिय कर दिया है। डीएम के निर्देश के बाद मुख्य विकास अधिकारी व नोडल अधिकारी कार्मिक डीडी पंत ने बाहरी राज्य एवं उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से आने वाले व्यक्तियों की सैंपलिंग एवं डाटा तैयार किये जाने हेतु पूर्व में संचालित स्टेजिंग एरिया में कर्मचारियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने बस अड्डा बिलौना एवं
फारेस्ट गेस्ट हाउस कौसानी को शुक्रवार से संचालित करने के निर्देश दिए हैं।
सीडीओ डीडी पंत ने बताया कि डॉक्यूमेन्ट इंचार्ज ओवर आल बस अड्डा बिलौना हेतु बिजेन्द्र सिंह रावत प्रशासनिक अधिकारी, अधिअभि पीएमजीएसवाई सिंचाई खण्ड , डॉक्यूमेन्ट इंचार्ज प्रताप राम व राजीव जोशी तथा इंसीडेंट कमान्डर स्टेजिंग ऐरिया रोडवेज बस अड्डा बिलौना हेतु जगदीश नारायण मीणा सहायक अभियंता विश्व बैंक यूडीआरपीएफ बागेश्वर, सौरव यादव सहायक अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग तथा कम्प्यूटर आपरेटर स्टेजिंग ऐरिया बिलौना हेतु कविन्द्र सिंह फस्वार्ण कनिष्ठ सहायक कार्यालय जिला उद्यान अधिकारी बागेश्वर व भाष्करानंद बलोदी वर्ड बैंक डिविजन पीडब्लूडी बागेश्वर तथा डाकोमेंट इंचार्ज ओवर आल फारेस्ट गेस्ट हाउस कौसानी हेतु आतम सिंह तथा डाकोमेंट इंचार्ज सूरज मल , मोहन सती तथा इंसीडेंट कमांडर फारेस्ट गेस्ट हाउस कौसानी हेतु उमेद सिंह रावत खण्ड शिक्षा अधिकारी गरूड़, हरीश चन्द्र सती तथा कम्प्यूटर आपरेटर फारेस्ट गेस्ट हाउस कौसानी हेतु प्रेम बल्लभ तथा नवीन चन्द्र जोशी को नियुक्त किया गया है।
उधर पिथौरागढ़ के जिलाधिकारी आनन्द स्वरूप ने स्पष्ट किया है कि पिथौरागढ़ आने वाले हर नागरिक की कोरोना जांच होगी। पहले चरण में प्रवेश द्वार एंचोली में सैंपलिंग की जाएगी। डीएम ने कहा है कि कोरोना संक्रमण की प्रभावी रोकथाम के लिए जनपद में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर सैंपलिंग की जाने की अत्यंत आवश्यकता है। जिलाधिकारी आनंद स्वरूप ने कहा कि इसके लिए जिला मुख्यालय के ऐंचोली में नाबार्ड द्वारा वित्त पोषित जिला स्वायतत्ता सहकारी संघ मूल्य केंद्र के भवन को अग्रिम आदेश तक अधिगृहित कर जांच केंद्र बनाया गया है। देश के अन्य राज्य में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए यह कदम उठाया जा रहा है।
