अमेठी: पंचायत चुनाव से पहले निर्वाची अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण, चुनावी बारीकियों से कराया अवगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम पाली में 73 में से 23 लोग अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 74 में से 9 अनुपस्थिति रहे। दोनों पालियों …

अमेठी, अमृत विचार। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व सकुशल संपन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार के निर्देशन में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।

प्रथम पाली में 73 में से 23 लोग अनुपस्थित रहे तथा द्वितीय पाली में 74 में से 9 अनुपस्थिति रहे। दोनों पालियों में 115 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। अनुपस्थित अधिकारियों का मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर ने वेतन रोकने व स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर अजय सिंह द्वारा निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारियों के कर्तव्य/अधिकार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के बारे में बताया गया। साथ ही पीपीटी के माध्यम से प्रशिक्षण दिया और प्रत्येक बिन्दु को विस्तार पूर्वक बताया गया। जिसमें नाम निर्देशन, नाम निर्देशन की वापसी, जमानत की जमा राशि आदि के बारे में बताया गया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डा. अंकुर लाठर ने कहा कि इस पंचायत चुनाव में हमें पूरी तरह निष्पक्ष होकर चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराना है। आप सभी चुनाव की महत्वपूर्ण कड़ी है।

इस अवसर पर तकनीकी मास्टर ट्रेनर द्वारा मतपेटिका को खोलना और बंद करना तथा सील लगाना करके दिखाया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी न्यायिक सुधीर रुंगटा, जिला विकास अधिकारी प्रदीप कुमार पांडे, वित्त एवं लेखाधिकारी आशुतोष मिश्रा सहित निर्वाचन अधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज