पीलीभीत: मां-भाई ने की थी दोनों बहनों की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम जसौली के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 20 वर्षीय पूजा व 17 वर्षीय अंशिका की 22 मार्च को हत्या कर दी गई थी। दोनों बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृत बहनों की मां, एक भाई व भट्ठा मालिक को …

पीलीभीत, अमृत विचार। कोतवाली बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम जसौली के पास ईंट भट्ठे पर काम करने वाली 20 वर्षीय पूजा व 17 वर्षीय अंशिका की 22 मार्च को हत्या कर दी गई थी। दोनों बहनों की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए मृत बहनों की मां, एक भाई व भट्ठा मालिक को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा दूसरे भाई समेत दो आरोपी फरार हैं। पुलिस के मुताबिक मोबाइल से बात करने की जानकारी न देने पर दोनों बहनों की हत्या की गई। पुलिस को मामले में शुरू से ही परिजनों पर शक था।

गुरुवार को एसपी जय प्रकाश ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि हत्याकांड को अंजाम देने वाले मृत दोनों बहनों के अपने ही थे। मामले में मृतकों की मां कमला देवी, भाई राम प्रताप व ईंट भट्ठा मालिक अली हसन अंसारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बहनें किसी युवक से बात करती थीं। मोबाइल से बात करता देखकर परिजनों ने घटना की रात पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया।

इससे आक्रोशित होकर उसकी मां कमला ने पहले पूजा का गला दबाया। दोनों भाइयों ने उसके पैर भी पकड़े। उसके बाद शव पेड़ पर टांग दिया। वापस आने के बाद छोटी बहन अंशिका से पूछताछ की, लेकिन उसने भी कुछ नहीं बताया। गुस्से में आकर उसकी भी गला दबाकर हत्या कर दी गई। दोनों बहनों की मौत के बाद परिवार के लोग रात में ही शव को ठिकाने लगा देना चाहते थे।

इसके लिए उन्होंने पहले भट्ठे के ठेकेदार को फोन किया। ठेकेदार ने ईंट भट्ठा स्वामी को जानकारी दी। भट्ठा मालिक ने पुलिस को सूचना देने के बजाय मामले को रफा दफा करने की बात परिवार के लोगों से की। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। एसपी जय प्रकाश ने बताया कि इस मामले में एक भाई, बहनोई अभी फरार हैं।

संबंधित समाचार