भिकियासैंण : सल्ट विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए तीन नामांकन
भिकियासैंण, अमृत विचार। सल्ट विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीन लोगों ने इस चुनाव के लिए अपने नामांकन कराए जबकि चार अन्य लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। रिटर्निंग ऑफीसर राहुल साह ने बताया कि सल्ट निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सर्वजन स्वराज पार्टी …
भिकियासैंण, अमृत विचार। सल्ट विधानसभा के उप निर्वाचन के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई है। शुक्रवार को तीन लोगों ने इस चुनाव के लिए अपने नामांकन कराए जबकि चार अन्य लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे।
रिटर्निंग ऑफीसर राहुल साह ने बताया कि सल्ट निर्वाचन के लिए शुक्रवार को सर्वजन स्वराज पार्टी के शेर सिंह रावत, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के नंद किशोर और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में सुरेंद्र सिंह ने अपना नामांकन कराया है। इसके अलावा
शुक्रवार को राकेश सिंह पुत्र मनोहर सिंह निवासी स्याल्दे, मोहन उपाध्याय पुत्र एमडी उपाध्याय निवासी भतरौंजखान, नंद किशोर पुत्र भोलाराम निवासी मन्हैत, सल्ट व हिमानी नैनवाल पत्नी प्रमोद नैनवाल निवासी दनपौ, भतरौंजखान ने विधानसभा चुनाव के लिए नाम निर्वाचन पत्र खरीदा है। साह ने बताया कि अवकाश को छोडक़र 30 मार्च तक कोई भी अथ्यर्थी अपना उम्मीदवार अपना नामांकन निर्धारित कार्य करवा सकता है।
सल्ट में बनाए गए पंद्रह नए सहायक मतदेय स्थल
– जिला निर्वाचन अधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया है कि सल्ट विधानसभा के कुछ मतदेय स्थलों में एक हजार से अधिक मतदाता होने के कारण व कोविड गाइड लाइन को देखते हुए सहायक मतदेय स्थल बनाए जाने का प्रस्ताव मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजा गया था। जिस पर अनुवोदन प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि अब सल्ट में पंद्रह सहायक मतदेय स्थल और बनाए गए हैं। जिसके बाद अब सल्ट विधानसभा में मतदेय स्थलों की संख्या 136 से बढक़र 151 हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि अब प्राथमिक विद्यालय सराईखेत, जोगीज्वाड़, झिमार, पैंसिया, खुमाड़, धरकोट, जाख, पनुवाद्योखन, नगरकोटिया, गोलना देघाट, चम्याड़ीगांजा, बसई, उदयपुर, इंटर कालेज सोली, भौनखाल, भंडारखोला को भी मतदेय स्थल बनाया गया है।
