रामनगर: रुड़की से पहुंचे अभियंताओं ने किया गर्जिया मन्दिर का निरीक्षण
रामनगर, अमृत विचार। लाखों लोगों की आस्था से जुडे़ गर्जिया मन्दिर के टीले को बचाने की कवायद तेज हाे चली है। शुक्रवार को आईआईटी रुड़की से पहुंचे अभियंताओं ने मंदिर पहुंच वास्तुस्थिति का जायजा लिया। आपको बताते चलें कि गर्जिया मन्दिर जिस टीले पर बना है उस पर कई जगह दरारें आ गयीं हैं जिसके …
रामनगर, अमृत विचार। लाखों लोगों की आस्था से जुडे़ गर्जिया मन्दिर के टीले को बचाने की कवायद तेज हाे चली है। शुक्रवार को आईआईटी रुड़की से पहुंचे अभियंताओं ने मंदिर पहुंच वास्तुस्थिति का जायजा लिया।
आपको बताते चलें कि गर्जिया मन्दिर जिस टीले पर बना है उस पर कई जगह दरारें आ गयीं हैं जिसके चलते मंदिर के अस्तित्व पर संकट पैदा हो गया है। मीडिया में मामला आने के बाद जिलाधिकारी ने संज्ञान लिया साथ ही सांसद अजय भट्ट ने भी मन्दिर की सुरक्षा का मसला लोकसभा में भी उठाया था।
बहरहाल डीएम की पहल पर आईआईटी रुड़की से पहुंचे डा. सत्येंद्र मित्तल के साथ उनके अन्य पांच साथियों ने मन्दिर का निरीक्षण किया और जल्दी रिपोर्ट तैयार कर कार्यवाही किए जाने की बात कही। सिंचाई विभाग के ईई केसी उनियाल ने बताया कि अभियंता निरीक्षण करने के उपरांत अपनी जांच शासन को भेजेंगे। जिसके आधार पर विभाग अपना अनुमानित बजट बनाकर देगा और मन्दिर के टीले की मरम्मत शुरू हो पाएगी।
