हल्द्वानी: सभी विद्यालयों का नया सत्र 15 अप्रैल से होगा शुरू, शासनादेश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते स्कूली नए सत्र को लेकर संशय चल रहा था लेकिन इन सभी पर अब विराम लग गया है। सचिव उत्तराखंड शासन आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र जारी कर राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में छह से लेकर नौ तक की कक्षाओं के संचालन को हरी झंडी दे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते स्कूली नए सत्र को लेकर संशय चल रहा था लेकिन इन सभी पर अब विराम लग गया है। सचिव उत्तराखंड शासन आर मीनाक्षी सुंदरम ने पत्र जारी कर राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों में छह से लेकर नौ तक की कक्षाओं के संचालन को हरी झंडी दे दी है। इसके चलते अब 15 अप्रैल से नया सत्र शुरू किया जाएगा।

सचिव उत्तराखंड शासन सुंदरम ने पत्र जारी कर अवगत कराया है कि कोविड-19 के तहत शिक्षण कार्य काफी बाधित हो चुका है। ऐसे में प्रदेश भर के राजकीय और सहायता प्राप्त स्कूलों को निर्देश देते हुए कहा गया है कि 14 अप्रैल तक गृह परीक्षा और मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया जाए। इसके साथ ही 15 अप्रैल से नया शैक्षिक सत्र शुरू कर दिया जाए।

ऐसे में इन विद्यालयों में कक्षा छह से नौ तक कक्षाओं का नया सत्र 15 अप्रैल से माना जाएगा। यह व्यवस्था सिर्फ इसी शिक्षण सत्र के लिए की गई है। इसके साथ ही कोविड-19 को लेकर भारत और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का कड़ाई से पालने करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

संबंधित समाचार