देहरादून: सुबोध नैनीताल, महाराज ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री बने

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। सरकार ने राज्य के जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नैनीताल का प्रभारी …

देहरादून, अमृत विचार। सरकार ने राज्य के जिलों में प्रभारी मंत्रियों की नियुक्ति कर दी है। जिलों में जिला नियोजन एवं अनुश्रवण समिति तथा विकास कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए यह नियुक्तियां की गई हैं। अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार की ओर से जारी शासनादेश के अनुसार कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को नैनीताल का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

सतपाल महाराज को ऊधमसिंहनगर, बंशीधर भगत को देहरादून, डॉ. हरक सिंह रावत को अल्मोड़ा, बिशन सिंह चुफाल को पौड़ी, यशपाल आर्य को हरिद्वार, अरविंद पांडेय को पिथौरागढ़, बागेश्वर, गणेश जोशी को उत्तरकाशी, डॉ. धन सिंह रावत को चमोली, रुद्रप्रयाग, रेखा आर्य को चंपावत और स्वामी यतीश्वरानंद को टिहरी का प्रभारी मंत्री बनाया गया है।

संबंधित समाचार