हल्द्वानी: मनमाना किराया वसूलने पर ऑटो रिक्शा चालकों पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के विभिन्न रूटों पर चल रहे ऑटो रिक्शा चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शिकायत पर एसपी सिटी ने संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है। शुक्रवार को एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने ऑटो संचालकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थित ऑटो संचालन के चलते जाम की …
हल्द्वानी, अमृत विचार। शहर के विभिन्न रूटों पर चल रहे ऑटो रिक्शा चालक सवारियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं। शिकायत पर एसपी सिटी ने संचालकों को कार्रवाई की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को एसपी सिटी डॉ जगदीश चंद्र ने ऑटो संचालकों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अव्यवस्थित ऑटो संचालन के चलते जाम की समस्या पर नाराजगी जताई। उन्होंने स्टैंड के दायरे से ही सवारी भरने की चेतावनी दी। कहा कि ऑटो संचालन से यातायात व्यवस्था बिगड़ी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने परमिट की शर्तो के उल्लघंन पर भी कार्रवाई को चेताया।
कहा कि निर्धारित रूट से बाहर संचालन पकड़े जाने पर चालान होगा। उन्होंने व्यस्ततम चौराहों-तिराहों और डिवाइडर के कट पर वाहन न रोकने के निर्देश भी दिए। इससे पहले यातायात निरीक्षक राकेश माहरा ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने में आ रही समस्याएं बताई। बैठक में यातायात उपनिरीक्षक मोहन सिंह डोबाल, सुरेश चन्द्र पाठक, ऑटो यूनियन नेता डॉ केदार पलड़िया, उमेश चन्द्र जोशी, गिरीश चन्द्र जोशी, चिन्तामणि पोखरिया, पंकज नेगी, सुदर्शन पाण्डे, भैरव दत्त, कुलदीप अरोरा, सचिदानन्द, जसोद सिंह देवकर आदि थे।
