भारत में कोरोना फिर होने लगा बेकाबू, 62,258 नए केस, मौत के आंकड़े भी बढ़ा रहे चिंता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और इसके साथ शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 हो गई। इस वर्ष नए मामलों की यह संख्या एक दिन की सर्वाधिक है। शनिवार को अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी …

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 62,258 नए मामले सामने आए और इसके साथ शनिवार को कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,19,08,910 हो गई। इस वर्ष नए मामलों की यह संख्या एक दिन की सर्वाधिक है। शनिवार को अद्यतन किए गए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार यह जानकारी सामने आई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, लगातार 17वें दिन नए मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। देश में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 4,52,647 हो गई है, जो कुल मामलों का 3.80 प्रतिशत है, जबकि मरीजों के ठीक होने की दर घटकर 94.85 प्रतिशत रह गई है।

ये भी पढ़ें- भारत के लिए बुरी खबर!, वैज्ञानिक बोले- ‘जल्द उठाने होंगे कदम…और कोई रास्ता नहीं’

देश में 24 घंटे की अवधि में 62,258 नए मामले सामने आए, जो 16 अक्टूबर, 2020 के बाद एक दिन में सर्वाधिक हैं। संक्रमण से 291 और मरीजों की मौत होने से देश में इस महामारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,61,240 हो गई। लगभग तीन महीनों में सबसे अधिक मौतें हुई हैं।

पिछले साल 16 अक्टूबर को 24 घंटे के अंतराल में 63,371 नए मामले आए थे। आंकड़ों में कहा गया है कि अब तक इस बीमारी से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,12,95,023 हो गई है, जबकि संक्रमण से मृत्यु दर घटकर 1.35 फीसदी तक रह गई है। आईसीएमआर के अनुसार, 26 मार्च तक देशभर में 23,97,69,553 नमूनों की जांच की जा चुकी है, शुक्रवार को 11,64,915 नमूनों की जांच हुई है।

संबंधित समाचार