अल्मोड़ा: गुलदार के आतंक से आबादी क्षेत्र में डर का माहौल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड धौलादेवी के दन्या में इन दिनों गुलदार को खौफ व्याप्त है। गुलदार जहां कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं आबादी वाले इलाकों में दिखने के कारण स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है। दन्या के छंटाना गांव निवासी रमेश राम ने बताया कि उन्होंने …

अल्मोड़ा, अमृत विचार। विकास खंड धौलादेवी के दन्या में इन दिनों गुलदार को खौफ व्याप्त है। गुलदार जहां कई मवेशियों को अपना शिकार बना चुका है। वहीं आबादी वाले इलाकों में दिखने के कारण स्थानीय लोगों में भी डर का माहौल बना हुआ है।
दन्या के छंटाना गांव निवासी रमेश राम ने बताया कि उन्होंने पिछले कुछ दिनों में कई बार आबादी वाले इलाकों में देखा है। उनके मवेशियों को भी गुलदार इस दौरान अपना निवाला बना चुका है। रमेश ने बताया कि वह पशुपालन कर जैसे तैसे अपनी आजीविका चलाते हैं। लेकिन मवेशियों को हो रहे नुकसान के कारण अब उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा होने लगा है।
सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद गोपाल ने बताया कि छंटाना समेत आसपास के अनेक गांवों में भी गुलदार दिन दहाड़े आबादी वाले क्षेत्रों में दिख रहा है। जिस कारण अब लोगों का इधर उधर जाना किसी बड़े खतरे से कम नहीं है। गोपाल ने वन विभाग के अधिकारियों को गुलदार के आतंक की सूचना दी है और गुलदार को पकडऩे के लिए कार्रवाई की मांग भी की है।

संबंधित समाचार