आज का राशिफल | 28 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद का ऑफर मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों पर काफी दबाव रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वृष राशि आज किसी रचनात्मक कार्य में आप भाग ले सकते हैं। …

मेष राशि

आज नौकरीपेशा लोगों को उच्च पद का ऑफर मिल सकता है। कार्यालय का वातावरण आपके अनुकूल रहेगा। व्यस्तता के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों पर काफी दबाव रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

वृष राशि

आज किसी रचनात्मक कार्य में आप भाग ले सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा से लबरेज रहेंगे। किसी विशेष कार्य की आपको ज़िम्मेदारी मिलेगी। परिवार में सुख-शान्ति और स्थिरता रहेगी।

मिथुन राशि

आज कार्यस्थल में सहकर्मियों से आपको सहायता मिलेगी। विद्यार्थी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे। संवेदनशाली मुद्दों से आप दूरी बनाकर रखें। वाहन सावधानी पूर्वक चलायें। माता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी।

कर्क राशि

आज सन्तान के व्यवहार आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। जो भी कार्य हांथ में लेंगे वह आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।

सिंह राशि

आज मन में अज्ञात भय पैर पसार सकता है। किसी यात्रा का प्लान अचानक टल सकता है। कार्यक्षेत्र की चिन्ता को लेकर उदास हो सकते हैं। सुबह उठकर योग और सूर्यनमस्कार अवश्य करें। इससे आपमें ताजगी बनी रहेगी।

कन्या राशि

आज आप साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके लोक व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घरवालों के चहेते बने रहेंगे।

तुला राशि

आज काम में काफी कठिनाई आ सकती है। आय और बढ़ते खर्चों को लेकर चिन्ता हो सकती है। मन से उत्साह और नया सीखने की भावना कम न होने दें। घरेलू कार्यों को ज़िम्मेदारीपूर्वक पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। नए व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज काफी सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि

आज प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़े पद और सम्मान के लिए नामांकित किया जा सकता है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। पिता आपको शाबासी दे सकते हैं।

मकर राशि

आज बौद्धिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। बच्चों को पढ़ाने और उनको सिखाने में आप ध्यान देंगे। पुराने नकारात्मक अनुभवों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। घर में मेहमान आ सकते हैं।

कुंभ राशि

आज व्यापारियों को थोड़ी कठिनाई झेलनी पड़ेगी। योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। हर काम सोच-समझकर करना ही उचित होगा। लेन-देन में अनियमितता हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

मीन राशि

आज किसी संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता करने से आपका मान बढ़ेगा। आपका पराक्रम और उत्साह दोनों ही बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी आप के प्रति गर्व की अनुभूति करेगा। आई और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।