हल्द्वानी: उपनल कर्मियों का कार्य बहिष्कार, एसटीएच में गंदगी की भरमार
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनलकर्मियों की तीन दिन से चल रहे कार्यबहिष्कार के कारण डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सफाई व्यवस्थाए समेत अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। बुद्ध पार्क में धरना दे रहे कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर समान वेतन व नियमितिकरण की मांग की। अस्पताल में जगह –जगह गंदगी फैलने कि …
हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनलकर्मियों की तीन दिन से चल रहे कार्यबहिष्कार के कारण डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल में सफाई व्यवस्थाए समेत अन्य सुविधाएं भी प्रभावित हो रही हैं। बुद्ध पार्क में धरना दे रहे कर्मचारियों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर समान वेतन व नियमितिकरण की मांग की।
अस्पताल में जगह –जगह गंदगी फैलने कि वजह से अन्य सक्रमित बीमारियों के फैलने का खतरा बना हुआ है। उधर अस्पताल प्रशासन द्वारा अभी तक इसके लिए पुख्ता इंतजाम नही किया गया है। इसके अलावा 60 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन टाल दिए गए है और होली बाद आने के लिए कहा जा रहा है। अस्पताल में खास तौर से सफाई कर्मियों के न होने के कारण स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुचारु रखने में दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। कॉलेज में बने दो वैक्सीनेशन केंद्रों पर सफाई नही होने पर कर्मचारियों को स्वयं ही झाडू लगाकर सफाई करनी पड़ी।
प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी नेता नीरज हेडिया के कहा कि उपनल के तहत अस्पताल में 700 कर्मचारी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन दशकों से कार्यकर रहे कर्मचारियों को अभी तक नियमित नही किया गया है न ही समान वेतन का लाभ दिया जा रहा है। जबकि इस संबंध में कई बार प्रशासन से मांग की गई है। उधर रविवार को राजकीय मेंडिकल कॉलेज परिसर मे प्रदर्शन करने के मना करने के बाद सें प्रदर्शनकारियों ने बुद्धा पार्क में प्रदर्शन शुरु कर दिया है। उनका कहना है कि सरकार द्वारा जब तक उनकी मांगों नही माना जाता तब तक कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। बता दें कि पूर्व प्राचार्य द्वारा आदेश जारी कर कॉलेज परिसर में धरना प्रदर्शन, आंदोलन आदि सहित किसी प्रकार के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे अधिकारी
अस्पताल में चरमराई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए शनिवार देर रात प्राचार्य प्रो. सीपी भैंसोड़ा, प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम विवेक राय ने पहुंच कर निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए नगर निगम से सफाई कर्मियों को बुलवाकर सफाई कराई।
