अनिल देशमुख बोले- HC के पूर्व न्यायाधीश मेरे खिलाफ आरोपों की जांच करेंगे, सच सामने आएगा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नागपुर। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे। देशमुख ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी। …

नागपुर। महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने रविवार को कहा कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह द्वारा उनके खिलाफ लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करेंगे। देशमुख ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा कि मामले की जांच के बाद सच्चाई सामने आ जाएगी।

परमबीर सिंह ने गत 20 मार्च को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखा था जिसमें आरोप लगाए गए थे कि देशमुख पुलिस अधिकारियों से बार और होटलों से 100 करोड़ रुपये मासिक वसूली करने के लिए कहते थे। देशमुख ने हालांकि इन आरोपों को खारिज कर दिया था।

गौरतलब है कि मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले के बाद राज्य सरकार ने 17 मार्च को परमबीर सिंह को शहर के पुलिस आयुक्त के पद से हटाकर होमगार्ड विभाग में स्थानांतरित कर दिया था।

देशमुख ने रविवार को कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री ठाकरे से परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच शुरू कराने का आग्रह किया था। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री और राज्य सरकार ने फैसला किया है कि उच्च न्यायालय के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश मेरे खिलाफ लगाये गये आरोपों की जांच करेंगे। सच जो भी होगा, सामने आ जाएगा।”

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका