हल्द्वानी: हत्या करने वाले चिन्हित, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी
हल्द्वानी, अमृत विचार। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने भागीरथ की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी की मदद से हत्यारों की पहचान हुई। हालांकि अभी तक हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। वारदात की जांच-पड़ताल के …
हल्द्वानी, अमृत विचार। मामूली बात पर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने भागीरथ की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शी की मदद से हत्यारों की पहचान हुई। हालांकि अभी तक हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। इनकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
वारदात की जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले। सड़क के किनारे लगे एक कैमरे की फुटेज में हत्या से पहले हुई मारपीट की घटना कैद थी। इसके बाद पुलिस ने सड़क के दूसरी ओर के कैमरे की फुटेज भी खंगाली। इसमें घटना के बाद मौके से गुजर रहे स्कूटी सवार दो युवक नजर आए। ये युवक हत्या से पहले मारपीट की घटना में
शामिल थे। हालांकि हत्या के घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं मिला।
इस बीच पुलिस को हत्या की वारदात का एक प्रत्यक्षदर्शी मिल गया। इसने दो युवकों को भागीरथ पर हमला करते हुए देखा था। जांच-पड़ताल में यह भी पता चला कि रात करीब 10 बजे भागीरथ की दुकान के बाहर युवकों के दो गुट झगड़ रहे थे। भागीरथ बीचबचाव करने गए थे। इस बीच उन्होंने सड़क पर अराजकता कर रहे युवकों को खदेड़ दिया था। लेकिन एक घंटा बाद दो युवक भागीरथ से बदला लेने की भावना से फिर मौके पर पहुंचे।
इस बीच भागीरथ दोबारा दुकान की ओर आया। इन युवकों से भागीरथ की दोबारा कहासुनी हो गई। इस बीच युवकों ने भागीरथ के सिर पर वजनदार वस्तु से वार कर दिया। इन कड़ियों को जोड़ते हुए पुलिस इस ठोस नतीजे पर पहुंची कि इन्हीं दो युवकों ने भागीरथ की हत्या की। हत्यारोपी हल्द्वानी निवासी राहुल घनेला और पवन पाल हैं। कोतवाल मनोज रतूड़ी ने बताया कि हत्यारों की पहचान की पुष्टि के बाद पुलिस गिरफ्तारी की कोशिश की रही है। पुलिस टीम ने हत्यारों को पकड़ने के लिए घर के साथ ही संभावित ठिकानों पर भी दबिश दी। पुलिस ने रविवार को हत्यारों की महिला मित्रों से भी पूछताछ की।
गिरफ्तारी में जुटी पांच टीम
अमृत विचार, हल्द्वानी। आरोपियों की पहचान के बाद गिरफ्तारी के लिए पांच पुलिस टीम गठित कर दी गई है। सूत्रों के अनुसार हत्या के बाद आरोपी पुलिस से बचने के लिए भूमिगत हो गए हैं। पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रणनीति बना रही है। इसके तहत परिजनों और दोस्तों पर भी दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस आरोपियों के करीबी युवकों को भी खंगाल रही है।
जानलेवा हमले में आरोपी का संबंधी है राहुल घनेला
हल्द्वानी। हत्या का आरोपी राहुल घनेला पांच मार्च को कलावती चौराहे पर छात्रनेता गौरव वानखेड़े पर जानलेवा हमले के आरोपी महेंद्र उर्फ सोनू घनेला का संबंधी है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं।
जांच-पड़ताल के दौरान हत्याकांड में दो युवकों की पहचान हुई है। इसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है। जल्द ही हत्यारे सलाखों मे पीछे होंगे।
– डॉ जगदीश चंद्र, एसपी सिटी, हल्द्वानी
