आज का राशिफल | 29 मार्च, 2021

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेष राशि आज दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। कोई राजकीय समस्या आज हल हो सकती है। प्रियजन आपके घर आ सकते हैं। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। वृष राशि आज परिवार में आपका गौरव बढ़ेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। …

मेष राशि

आज दोस्तों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुख शांति का वातावरण रहेगा। कोई राजकीय समस्या आज हल हो सकती है। प्रियजन आपके घर आ सकते हैं। आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा।

वृष राशि

आज परिवार में आपका गौरव बढ़ेगा। आज दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। बड़ी मात्रा में आपके पास धन आ सकता है। रुके हुए सभी कार्य आसानी से हो जायेंगे। भाई-बहनों के साथ आनंदपूर्ण समय व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि

आज भविष्य को लेकर बड़ा निर्णय न लें। घर के लोगों से आपको परेशानी होगी। चोट-चपेट लगने से आपको आसानी होगी। दिखावे और आडंबरों से आपको बचना चाहिए। किसी को नुकसान न पहुंचाएं।

कर्क राशि

आज सन्तान के व्यवहार आप काफी प्रसन्न रहेंगे। सामाजिक सम्मान में वृद्धि होगी। नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने का विचार बनायेंगे। जो भी कार्य हांथ में लेंगे वह आसानी से पूर्ण हो जायेंगे।

सिंह राशि

आज बुद्धि-विवेक के दम पर कोई बढ़ियां डील हासिल कर सकते हैं। विवाहादि मंगल कार्यों में आप रुचि लेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत ही अच्छा रहेगा। जीवनसाथी पर भरोसा बनाये रखें। आपकी कोई मनोकामना पूर्ण होगी।

कन्या राशि

आज आप साझेदारों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर होंगे। आपके लोक व्यवहार की लोग प्रशंसा करेंगे। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। घरवालों के चहेते बने रहेंगे।

तुला राशि

आज काम में काफी कठिनाई आ सकती है। आय और बढ़ते खर्चों को लेकर चिन्ता हो सकती है। मन से उत्साह और नया सीखने की भावना कम न होने दें। घरेलू कार्यों को ज़िम्मेदारीपूर्वक पूरा करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज विदेशों में व्यापार कर रहे लोगों को शानदार लाभ मिलेगा। प्रेम सम्बन्धों में मधुरता का भाव रहेगा। नए व्यापार को लेकर की गयी यात्रा सफल रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। शारीरिक रूप से आज काफी सक्रिय रहेंगे।

धनु राशि

आज प्रशासन से जुड़े लोगों को बड़े पद और सम्मान के लिए नामांकित किया जा सकता है। पहले की गयी मेहनत का सकारात्मक परिणाम प्राप्त होगा। योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। पिता आपको शाबासी दे सकते हैं।

मकर राशि

आज बौद्धिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। बच्चों को पढ़ाने और उनको सिखाने में आप ध्यान देंगे। पुराने नकारात्मक अनुभवों को भूलकर आगे बढ़ने का प्रयास करें। घर में मेहमान आ सकते हैं।

कुंभ राशि

आज व्यापारियों को थोड़ी कठिनाई झेलनी पड़ेगी। योजनाओं का पूरा लाभ नहीं उठा पायेंगे। हर काम सोच-समझकर करना ही उचित होगा। लेन-देन में अनियमितता हो सकती है। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

मीन राशि

आज किसी संकट में फंसे व्यक्ति की सहायता करने से आपका मान बढ़ेगा। आपका पराक्रम और उत्साह दोनों ही बढ़ा हुआ रहेगा। जीवनसाथी आप के प्रति गर्व की अनुभूति करेगा। आई और सॉफ्टवेयर क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये दिन विशेष रूप से शुभ है।