ऋषिकेश: 76 लोग कोरोना पॉजीटिव मिलने पर होटल ताज तीन दिन के लिए सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ऋषिकेश, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद यहां स्थित होटल ताज को जिला प्रशासन ने तीन दिन के लिए सीज कर दिया है। इस होटल में 76 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। टिहरी-गढ़वाल एसएसपी ने बताया कि होटल को सैनिटाइज करके एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया। ऋषिकेश में बदरीनाथ …

ऋषिकेश, अमृत विचार। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद यहां स्थित होटल ताज को जिला प्रशासन ने तीन दिन के लिए सीज कर दिया है। इस होटल में 76 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। टिहरी-गढ़वाल एसएसपी ने बताया कि होटल को सैनिटाइज करके एहतियात के तौर पर बंद कर दिया गया। ऋषिकेश में बदरीनाथ राजमार्ग स्थित सिंगटाली के समीप ताज होटल में शनिवार को 25 अन्य कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे।

जिसके बाद अब तक इस होटल में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बीते 25 मार्च को होटल कर्मीयों का आरटीपीसीआर सैंपल लिया गया था। जिसकी रिपोर्ट शनिवार को आई। जिसमें 25 होटल कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की लगातार संख्या बढ़ती जा रही है।

संबंधित समाचार