काशीपुर: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सोमवार की शाम करीब 4 …

काशीपुर, अमृत विचार। दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत नाजुक होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय एक ने रास्ते में तो दूसरे ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

सोमवार की शाम करीब 4 बजे ग्राम पैगा महुआखेड़ा गंज निवासी गजेंद्र सिंह (26) पुत्र रामभरोसे बाइक पर सवार होकर मोहल्ला टांडा उज्जैन स्थित अपने ससुराल जा रहा था। ग्राम बांसखेड़ा के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी संजीव (23) पुत्र बनवारी की बाइक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से लहूलुहान हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। ॉ

हालत चिंताजनक होने पर डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायल गजेंद्र को मुरादाबाद लेकर जा रहे थे। इस दौरान घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। युवक दो भाईयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। गजेंद्र अपने पीछे पत्नी भावना, तीन वर्षीय पुत्र, पिता, माता त्रिमला देवी, भाई जितेंद्र और दो बहनों को छोड़ गया है। जबकि गंभीरावस्था में घायल संजीव को देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उसकी भी देर रात मौत हो गई। संजीव अविवाहित था। वह चार भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर का था। मृतक गजेंद्र के परिजनों ने बताया कि घटना के दौरान दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहने थे। हेलमेट पहने होते, तो शायद जान बच जाती।

होली की खुशियां मातम में बदली

काशपुर। गजेंद्र का विवाह वर्ष 2016 में हुआ था। गांव में ही दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करता था। पत्नी और बच्चे इन दिनों मायके में हैं। वह अपने बच्चों से मिलने ससुराल जा रहा था। उधर, ग्राम गिन्नीखेड़ा निवासी संजीव बेहद निर्धन परिवार से है और मजदूरी किया करता था। बताया जाता है कि संजीव बाइक पर सवार होकर दोस्तों व रिश्तेदारों से होली मिलने के लिए निकला था। लेकिन कुछ दूर निकलने के बाद दुर्घटना हो गई। होली के दिन दोनों घरों की खुशियां मातम में बदल गई। मृतक परिवारों में मातम छाया हुआ है।

संबंधित समाचार