बागेश्वर: बिस्तरबंद में भेज दिया कुंभ ड्यूटी में तैनात पुलिस कर्मी का शव, कार से बरामद हुई थी बॉडी
बागेश्वर, अमृत विचार। कुंभ ड्यूटी में तैनात गरुड़ के रामपुर निवासी एक पुलिस कांस्टेबल का शव होली के दिन कार से बरामद हुआ। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। होली के मौके पर मौत की खबर मिलने से परिजन स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल गणेश गोस्वामी पुत्र किशन …
बागेश्वर, अमृत विचार। कुंभ ड्यूटी में तैनात गरुड़ के रामपुर निवासी एक पुलिस कांस्टेबल का शव होली के दिन कार से बरामद हुआ। मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। होली के मौके पर मौत की खबर मिलने से परिजन स्तब्ध हैं। बताया जा रहा है कि मृतक कांस्टेबल गणेश गोस्वामी पुत्र किशन नाथ नैनीताल में तैनात थे, मगर कुंभ के मौके पर उनकी ड्यूटी लगाई गई थी।
उनके परिजनों और सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गोस्वामी ने आरोप लगाया कि मृतक गणेश के शव को हरिद्वार से गरुड़ तक भिजवाने का सही इंतजाम नहीं हुआ। मृतक पुलिस कर्मी के साथ सम्मान नहीं किया गया। पुलिस कर्मी के शव को बिस्तरबंद में लपेट कर भेजा गया, जो अमानवीय है। बॉडी भी गल चुकी थी, जिसे परिजन नहीं देख पाए ।
थाना रायवाला पुलिस को होटल लक्ष्मी पैलेस रायवाला के सामने कार में एक शव मिला, जांच के दौरान उसकी आईडी देखने पर ज्ञात हुआ कि मृतक कॉन्स्टेबल गणेश हैं, जिनकी नियुक्ति जनपद नैनीताल में है। वह पिछले कुछ दिनों से होटल लक्ष्मी पैलेस रायवाला में रह रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए एंबुलेंस के माध्यम से एम्स भिजवाया गया। वहां से पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। जहां पुलिस व परिजनों द्वारा अंतिम विदाई दी गई।
