आज का राशिफल | 31 मार्च, 2021
मेष राशि आज व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल हो जायेंगे। पुराने अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। अपने काम को अन्य लोगों के बीच बांट दें। लवमेट के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। वृष राशि आज आपके विचारों से लोग प्रभावित …
मेष राशि
आज व्यवसाय में आपको काफी बेहतरीन परिणाम प्राप्त होंगे। नौकरी-व्यवसाय से जुड़े मुद्दे आज हल हो जायेंगे। पुराने अटके हुए कार्य आज पूरे हो सकते हैं। अपने काम को अन्य लोगों के बीच बांट दें। लवमेट के लिये दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि
आज आपके विचारों से लोग प्रभावित रहेंगे। कारोबार में वृद्धि को लेकर अपेक्षा बढ़ेगी। अपनी गुणवत्ता को बेहतर करने का प्रयास करें। जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा। बच्चों के साथ गेम्स और मनोरंजन में रुचि लेंगे।
मिथुन राशि
आज आपका पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें। कार्यक्षेत्र में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। घर में सुख-शान्ति बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें।
कर्क राशि
आज लेखन से जुड़े लोग कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ायेगा। सकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ समय बितायें। कारोबार में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।
सिंह राशि
आज मनोवांछित परिणाम मिलने से उत्साहित रहेंगे। विवाह योग्य जातकों को उत्तम रिश्ते मिल सकते हैं। कार्यक्षमता के अनुसार काम करने से लाभ प्राप्त होगा। कला,साहित्य और संगीत में आप रुचि लेंगे।
कन्या राशि
आज बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। राजनीतिक सम्पर्कों का लाभ उठायेंगे। शेयर मार्केट और बैंकिंग से जुड़े लोगों को उत्तम लाभ प्राप्त होगा। सन्तान के व्यवहार से बहुत खुश होंगे।
तुला राशि
आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। प्रत्येक कार्य को सलीके से करने का प्रयास करें। व्यापार में जबरदस्त लाभ मिल सकता है। आज आप अपने आप में ही व्यस्त रहेंगे। पद और अधिकार की आकांक्षा बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
आज कारोबार को लेकर किसी विशेषज्ञ की सलाह ले सकते हैं। सरकारी कार्यों में थोड़ी बाधा आ सकती है। विरोधी आपका मज़ाक उड़ा सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। जरूरतमंद की मदद करें।
धनु राशि
आज नई स्थितियों के साथ तालमेल बिठाने में आसानी होगी। धन की स्थिति काफी मजबूत होगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। मन में कुछ नया और प्रयोगात्मक करने की इच्छा होगी।
मकर राशि
आज घर का माहौल काफी शान्त रहेगा। धार्मिक स्थल पर एकांत में समय बितायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में शानदार परिणाम मिलेंगे। दोस्तों के साथ शॉपिंग करने जा सकते हैं। अधिकारी वर्ग से आपके सम्बन्ध मधुर होंगे।
कुंभ राशि
आज गृहस्थ जीवन में सुख और सन्तोष की अनुभूति होगी। विदेश से जॉब के प्रस्ताव आपको मिलेंगे। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा। कहीं बाहर खाने का विचार बना सकते हैं। अपने सिद्धांतों के साथ समझौता न करें।
मीन राशि
आज विद्यार्थी वर्ग के लिये समय बहुत ही अच्छा है। आपके स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। मैनेजमेन्ट क्षेत्र से जुड़े लोगों को बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। अजनबियों पर ज्यादा भरोसा न करें। किसी का असम्मान न करें।
