आईपीएल 2021 की तैयारियों में जुटे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी, अजिंक्य रहाणे और अमित मिश्रा ने जमकर बहाया पसीना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 सत्र के शुरुआती मैचों के लिए मुंबई में मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों ने एक सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटाइन के बाद मंगलवार को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया, जिसमें उन्हें अपने कौशल का परीक्षण करने और आईपीएल से पहले खेल रणनीति बनाने का मौका …

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 सत्र के शुरुआती मैचों के लिए मुंबई में मौजूद दिल्ली कैपिटल्स के कुछ खिलाड़ियों ने एक सप्ताह के अनिवार्य क्वारंटाइन के बाद मंगलवार को क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पहले अभ्यास सत्र में भाग लिया, जिसमें उन्हें अपने कौशल का परीक्षण करने और आईपीएल से पहले खेल रणनीति बनाने का मौका मिला।

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्या रहाणे और लेग स्पिनर अमित मिश्रा ने टीम के पहले अभ्यास सत्र पर अपने विचार साझा किए। रहाणे ने कहा, ” मैंने 20 दिनों में पहली बार बल्लेबाजी की। हम सात दिन तक क्वारंटीन में रहने के बाद बाहर आए, इसलिए मेरा ध्यान सिर्फ मैदान पर अभ्यास करने और एक अच्छी लय में आने पर रहा। जैसे कि हम टूर्नामेंट के करीब आ रहे हैं, इसलिए हमारा सारा ध्यान अच्छी लय और मोमेंटम बनाए रखने पर होगा। ”

मिश्रा ने कहा, ” टीम के पहले अभ्यास सत्र के दौरान मैदान पर हर खिलाड़ी बहुत अच्छा लग रहा था। वे सभी मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार हैं। युवाओं को कठिन अभ्यास करते हुए देखना अच्छा था। ” 38 वर्षीय मिश्रा ने कहा कि वह गेंदबाजी के अलावा अपनी अपने बल्लेबाजी में सुधार करने पर भी ध्यान दे रहे हैं।

उन्होंने कहा, ” मैं अपनी बल्लेबाजी पर काम कर रहा हूं। कोचों ने भी मुझे यही कहा है कि मैं अपनी बल्लेबाजी का अभ्यास करता रहूं, क्योंकि कुछ मैचों में ऐसी परिस्थितियां बन सकती हैं, जब मुझे 25 या 30 रनों की साझेदारी करनी होगी। हमें हर चीज के लिए तैयार रहने की जरूरत है। सही तो यह है कि अगर मैं किसी अच्छे बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी कर रहा हूं तो मुझे सिर्फ दौड़ कर एक रन लेने और अपने साथी को स्ट्राइक देने पर ध्यान देना चाहिए। ”

भारतीय स्टार ऋषभ पंत, सीनियर ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन, आल राउंडर अक्षर पटेल और मुख्य कोच रिकी पोंटिंग सहित टीम के सदस्य सोमवार को यहां अपने टीम होटल में इकट्ठे हुए थे। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर, इंग्लैंड के खिलाड़ी सैम बिलिंग्स, क्रिस वोक्स और टॉम करन के अलावा गेंदबाजी कोच जेम्स होप्स भी शामिल थे।

संबंधित समाचार