रुद्रपुर: आईजी कुमाऊं ने तराई के 23 दरोआगों को पहुंचाया पहाड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने मैदानी क्षेत्र में तैनात कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत मैदान में तैनात कई दरोगाओं को पहाड़ व पहाड़ में तैनात कई दरोगाओं को मैदान भेजा गया है। इन लोगों का स्थानातंरण मैदानी एवं पर्वतीय जिलों में निर्धारित अवधि पूर्ण करने …

रुद्रपुर, अमृत विचार। आईजी कुमाऊं अजय रौतेला ने मैदानी क्षेत्र में तैनात कई दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत मैदान में तैनात कई दरोगाओं को पहाड़ व पहाड़ में तैनात कई दरोगाओं को मैदान भेजा गया है। इन लोगों का स्थानातंरण मैदानी एवं पर्वतीय जिलों में निर्धारित अवधि पूर्ण करने के उपरांत किया गया है।

पहाड़ चढ़ने वालों में 23 पुलिस कर्मी ऊधमसिंह नगर जिले के भी शामिल है। जिनमें श्याम लाल विश्कर्मा को अल्मोड़ा, जगदीश राम को अल्मोड़ा, आनंद लाल को बागेश्वर, विपिन चन्द्र जोशी को चंपावत, सुधाकर जोशी को बागेश्वर, जसविन्दर सिंह को अल्मोड़ा, संजीव कुमार को अल्मोड़ा, देवेन्द्र गौरव को पिथौरागढ़, अवनीश कुमार को अल्मोड़ा, भुवन चन्द्र जोशी को अल्मोड़ा, चेतन रावत को चंपावत, कुलदीप अधिकारी को अल्मोड़ा, लक्ष्मण सिंह जगवाण को पिथौरागढ़, राजेन्द्र कुमार को अल्मोड़ा, ललित मोहन रावल को पिथौरागढ़, कृष्ण गोपाल मठपाल को बागेश्वर, सुरेन्द्र सिंह कोरंगा को पिथौरागढ़, जितेन्द्र बिष्ट को चंपावत, बच्ची सिंह बिष्ट को बागेश्वर, मदन सिंह बिष्ट को पिथौरागढ़, दिनेश सिंह फत्र्याल को पिथौरागढ़, भुवन चन्द्र आर्य को चंपावत व मनोज कुमार कोठारी को अल्मोड़ा भेजा गया है।

इसके अलावा चंपावत, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर के कई दरोगाओं को मैदानी क्षेत्र में भेजा गया है। आदेश में स्थानातंरण सल्ट विधानसभा उप-चुनाव के दृष्टिगत वर्तमान में लागू आदर्श आचार संहिता के समाप्त होने के उपरांत प्रभावी होंगे भी अंकित किया गया है।

संबंधित समाचार