गरमपानी: सावधान हो जाएं ! साइबर ठगों ने निकाल लिया है ठगी का नया तरीका…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। साइबर ठगों ने व्यवसायियों को ठकने के लिए नए तरीके ढूंढ लिया है। रेस्टोरेंट स्वामियों को खाने का आर्डर देने के बाद उनसे तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ओटीपी नंबर जुटाने के लिए खाते में पैसे भेजने का झांसा दिया जा रहा है। साइबर ठगो से बचने के लिए हालांकि लोगों …

गरमपानी, अमृत विचार। साइबर ठगों ने व्यवसायियों को ठकने के लिए नए तरीके ढूंढ लिया है। रेस्टोरेंट स्वामियों को खाने का आर्डर देने के बाद उनसे तमाम जानकारियां जुटाई जा रही हैं। ओटीपी नंबर जुटाने के लिए खाते में पैसे भेजने का झांसा दिया जा रहा है।
साइबर ठगो से बचने के लिए हालांकि लोगों को बराबर पुलिस प्रशासन जागरूक कर रहा है।

प्रशासन ठगो पर शिकंजा भी कस रहा है, साइबर ठग अलग-अलग तरीको ठगी कर रहे हैं। आए दिन लोग ठगे जा रहे हैं। रोजाना लोगों के खाते से पैसा पार किए जाने की सूचनाएं मिलना आम बात हो चुकी हैं। पुलिस के जागरूक करने से हालांकि लोग काफी हद तक समझदार भी हो चुके हैं ।

लोग साइबर ठगो के झांसे में नहीं आ रहे और लोगों को अपना ओटीपी नंबर व एटीएम तथा खाते की जानकारी नहीं दे रहे हैं पर अब साइबर ठग दो कदम आगे बढ़कर ठगी के काम में जुट गए हैं। साइबर ठगों ने अब होटल व्यवसायियों को निशाने पर ले लिया है। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर खैरना क्षेत्र में होटल व्यवसायियों के पास अब खाने के आर्डर संबंधी फोन आ रहे हैं। होटल व्यवसायी मनोहर सिंह बिष्ट के अनुसार उनको लगातार कुछ दिनों से खाने की पैकिंग के फोन आ रहे हैं। कुछ दिन पहले ऑर्डर देने के बाद पैसे भुगतान के लिए खाता नंबर तथा एटीएम संबंधी जानकारी भी मांग ली गई। खाना पैक भी कर दिया गया पर जब एटीएम व ओटीपी नंबर बताने से मना किया गया तो खाना लेने कोई भी नहीं पहुंचा। लगातार फोन आने के बाद उनका शक बढ़ गया।

व्यवसायी मनोहर सिंह बिष्ट ने तत्काल फोन काट दिया। साइबर ठगों के झांसे में ना आने के लिए कई अन्य रेस्टोरेंट्स स्वामियों को भी जानकारी दी है। क्षेत्र के व्यापारियों ने साइबर ठगों पर शिकंजा कसने की पुरजोर मांग उठाई है।

संबंधित समाचार