हल्द्वानी: जजी के सामने हर शाम छलकते हैं जाम, पुलिस नाकाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जजी के सामने हर शाम शराब की महफिल सजती है। फास्ट फूड की दुकानों और ठेलों में देर रात तक शराब के जाम छलकते हैं। सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी से क्षेत्र का माहौल खराब रहता है। कानून और शांति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्थानीय निवासियों के साथ ही अधिवक्ता समय-समय पर …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जजी के सामने हर शाम शराब की महफिल सजती है। फास्ट फूड की दुकानों और ठेलों में देर रात तक शराब के जाम छलकते हैं। सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी से क्षेत्र का माहौल खराब रहता है। कानून और शांति व्यवस्था भी प्रभावित होती है। स्थानीय निवासियों के साथ ही अधिवक्ता समय-समय पर पुलिस से शराबखोरी की रोकथाम की मांग करते आ रहे हैं।

लेकिन तस्वीर आज तक नहीं बदल सकी है। इस बार जजी में प्रैक्टिस करने वाले एक अधिवक्ता पीयूष श्रीवास्तव ने सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी पर रोक लगाने की मांग उठाई है। अधिवक्ता का कहना है कि खुलेआम आबकारी एक्ट के प्रावधानों का उल्लघंन किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जजी परिसर के बाहर शराब प्रतिषेध का नोटिस बोर्ड लगाने की मांग की है।

अधिवक्ता का कहना है कि इससे सार्वजनिक स्थल पर शराबखोरी की प्रवृत्ति पर अंकुश लगेगा। साथ ही लोग भी जागरुक होंगे। इधर, अधिवक्ता की मांग पर एसएसपी ने थाना पुलिस को प्रभावित स्थल पर नोटिस बोर्ड लगाने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार