किच्छा: आईसीएआई की परीक्षा में मयंक ने देश भर में हासिल की 19वीं रैंक, राज्य का नाम किया रोशन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। नगर निवासी मेधावी छात्र ने अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई ) की इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा में पूरे देश में 19 वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र मयंक शर्मा की सफलता पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना …

किच्छा, अमृत विचार। नगर निवासी मेधावी छात्र ने अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई ) की इंटरमीडिएट कोर्स की परीक्षा में पूरे देश में 19 वां स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्र मयंक शर्मा की सफलता पर क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

नगर के आवास विकास निवासी तथा मयंक कन्फैक्शनरी स्टोर के स्वामी मयंक शर्मा व अरुणा शर्मा के मेघावी पुत्र मयंक शर्मा ने अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे भारत में 19 वी रैंक प्राप्त कर अपना तथा किच्छा का नाम पूरे देश में रोशन कर दिया। मेधावी छात्र मयंक ने ग्रुप ए तथा ग्रुप बी की दोनों परीक्षाओं को एक साथ उत्तीर्ण करते हुए अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया । मयंक की इस सफलता पर उनका परिवार खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहा है । मेघावी मयंक शर्मा ने सीए की तैयारी करने के साथ ही इस वर्ष हुई सीए इंटर जन बोध ग्रुप परीक्षा में 586 अंक प्राप्त कर परीक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया।

मयंक के पिता सुभाष शर्मा ने बताया कि बचपन से ही मयंक को शिक्षा के प्रति अलग लगाव रहा है और रुद्रपुर के जेसीज पब्लिक स्कूल से इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद वर्तमान में गुरु नानक खालसा कॉलेज ,दिल्ली में बीकॉम ऑनर्स की परीक्षा ग्रहण कर रहे हैं । मेधावी छात्र मयंक ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता अरुणा शर्मा , पिता सुभाष शर्मा तथा गुरुजनों को देते हुए भविष्य में उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपना तथा देश का नाम रोशन करने की इच्छा व्यक्त की।

संबंधित समाचार