लखनऊ विश्वविद्यालय में कोरोना की दस्तक, सात प्रोफेसर पॉजिटिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में कोरोना वायरस के नये-नये मरीजों का मिलना जारी है। कोरोना के अब सात नये केस लखनऊ विश्वविद्यालय में मिलें हैं। ऐसे में इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही इन प्रोफेसरों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोविड …

अमृत विचार, लखनऊ। सरकारी दफ्तरों के साथ-साथ शिक्षण संस्थानों में कोरोना वायरस के नये-नये मरीजों का मिलना जारी है। कोरोना के अब सात नये केस लखनऊ विश्वविद्यालय में मिलें हैं। ऐसे में इन सभी को होम आइसोलेशन में भेज दिया गया है। साथ ही इन प्रोफेसरों के संपर्क में आने वाले सभी लोगों से कोविड टेस्ट कराने की भी अपील की गयी है।

इस संबंध में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से एक पत्र भी जारी किया गया है, जिसमें सभी प्रोफेसरों के बोर में बताया गया है कि जांच के बाद इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए रजिस्ट्रार विनोद कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय में सात प्रोफेसर कोरोना पॉजीटिव हैं, इनकी रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रहने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा गया है।

जानकारी होने बाद भी नहीं की पुष्टि
जिन प्रोफेसरों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आयी है। उनके बारे में विश्वविद्यालय को जानकारी 26 व 27 मार्च को ही हो गयी थी, लेकिन इस संबंध मे कुल सचिव विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में सूचना 31 मार्च को जारी की है।

संबंधित समाचार